क्या अनिल अंबानी और टीना के बेटे अनमोल अंबानी ने कर ली सगाई? रिंग संग तस्वीरें हो रही हैं वायरल

अभिनेता अरमान जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनमोल अंबानी और कृशा शाह संग एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे रिंग पहने नजर आ रहे हैं।

did anil and tina ambani son jai anmol got engaged

अंबानी परिवार सोशल मीडिया पर हमेशा से किसी ना किसी विषय को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अब दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी का परिवार सुर्खियों में बना हुआ है और इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि उनका बेटा जय अनमोल है। जी हां, अभी हाल ही में अनिल अंबानी के घर उनके बेटे जय अनमोल के बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि इस पार्टी में जय अनमोल नेकृशा शाह संग सगाई भी कर ली है। हालांकि, इस मामले को लेकर अभी अंबानी परिवार का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

कहा जा रहा है कि आने वाले साल में हम एक और अंबानी को शादी के बंधन में बंधते हुए देख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी, जो हाल ही में 30 वर्ष के हो गए हैं। साल 2022 में वो कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

क्या जय अनमोल ने कर ली सगाई?

jai anmol engagment

अनमोल अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर, उनके दोस्त अरमान जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनमोल और कृशा शाह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "बधाई हो @KYZAAA12 और कृशा! आप दोनों को प्यार!"। आपको बता दें कि अरमान जैन करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन हैं। वह बॉलीवुड में एक अभिनेता और सहायक निर्देशक हैं।

आपको बता दें कि @KYZAAA12 को इंस्टाग्राम पर अनमोल अंबानी का आधिकारिक हैंडल माना जाता है और इसके बाद टीना अंबानी की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी है। इसके अलावा, अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह ने भी अनमोल अंबानी और कृशा शाह की एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "इन दोनों के लिए बहुत प्यार!"

इसे ज़रूर पढ़ें-बिजनेसमैन ही नहीं फैमिलीमैन भी हैं अनिल अंबानी, देखें तस्‍वीरें

क्या अनमोल अंबानी ने कृशा शाह को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था?

jai ambani

अरमान जैन के आधिकारिक हैंडल पर साझा की गई तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि यह एक सगाई का सेलिब्रेशन था। दिलचस्प बात यह है कि कल अनमोल अंबानी का 30 वां जन्मदिन था और क्या उन्होंने इस खास दिन के लिए सगाई करने की योजना बनाई थी? माना जा रहा है कि अनमोल अंबानी ने कृशा शाह को उनके बर्थडे पर प्रपोज भी किया था।

टीना अंबानी का नहीं आया कोई अपडेट

हालांकि, टीना अंबानी ने अपने बेटे जय अनमोल अंबानी की सगाई पर कोई अपडेट साझा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने अनमोल अंबानी, अंशुल अंबानी और अनिल अंबानी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं और अपने बड़े बेटे के 30 वें जन्मदिन पर एक भावनात्मक नोट साझा किया और अपने बेटे को शुभकामनाएं दीं। (नीता-मुकेश और आकाश-श्लोका ही नहीं, क्या आप जानते हैं इन 8 अंबानी कपल्स के बारे में)

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 में आनंद पीरामल ने भी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा अंबानी को प्रपोज किया था। इस प्रपोजल को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ने एक प्राइवेट पार्टी भी रखी थी। बाद में, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने उसी साल सगाई कर ली थी। हालांकि, इस पार्टी में केवल उनके करीबी परिवार के लोग थे।

जानें जय अनमोल के बारें में

jai anmol engament viral photo

मुंबई में पैदा हुए जय अनमोलकैथेड्रल एंड जॉन केनन स्कूल से पढ़े हुए हैं। इसके बाद अनमोल ब्रिटेन के सेवेन ओक्स स्कूल में आगे की पढ़ाई के लिए गए। वो मीडिया और लाइमलाइट के मामले में काफी शर्मीले हैं और ज्यादातर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने Warwick Business School से डिग्री भी ली है। जय अनमोल अंबानी बचपन से ही पढ़ाई में तेज़ रहे हैं और उनका ध्यान बिजनेस में भी काफी अच्छा रहा है।

उन्होंने 18 साल की उम्र में रिलायंस म्यूचुअल फंड में दो महीने के लिए इंटर्नशिप की थी। इसी के साथ, 2014 में वो रिलायंस कैपिटल कंपनी का हिस्सा बन चुके थे और कई सारे रोल निभा रहे थे। साल 2017 में रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग में जय अनमोल अंबानी को रिलायंस कैपिटल कंपनी का एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया था। जय अनमोल अंबानी जो वैसे थोड़े शर्मीले स्वभाव के हैं उन्होंने तब पहली बार अपनी पब्लिक स्पीच दी थी। अनमोल को जानने वालों का कहना है कि वो बहुत ही मिलनसार और परिवार के साथ मिल जुल कर रहने वाले लोगों में से हैं। जय अनमोल अंबानी ने अपनी पहली स्पीच उसी दिन दी थी।

इसे ज़रूर पढ़ें-टीना और अनिल अंबानी की प्रेम कहानी ऐसी हुई थी शुरू

अब देखना ये है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीर सच में उनकी सगाई की है या फिर नहीं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना न भूलें और इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Instagram)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP