हमारे देश में सभी त्योहारों का अपना अलग महत्व है और हर एक पर्व को अलग तरीके से मनाया जाता है। जहां कुछ त्योहारों में आप विशेष रूप से पूजा-पाठ करते हैं वहीं कुछ ऐसे पर्व हैं जिसमें खरीदारी को प्रमुख माना जाता है।
इन्हीं में से एक है धनतेरस का पर्व, इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है और मुख्य रूप से लोग घर की सुख समृद्धि के लिए सोने या चांदी के आभूषण खरीदते हैं।
इस दिन लोग अपने घर में माता लक्ष्मी की मूर्तियां भी लाते हैं और इस दिन चांदी का सिक्का खरीदना जरूरी माना जाता है। ज्योतिष में सलाह दी जाती है कि यदि आप धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का घर पर लाती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वहीं कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय भी हैं जो आप इस दिन धन लाभ के लिए आजमा सकती हैं, आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से इसके बारे में विस्तार से जानें।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना होता है शुभ
ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन सोने के आभूषण खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप इस दिन चांदी के गहने आदि भी खरीदती हैं तो आपके ऊपर सदैव माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही होती है और इस उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए इस पर्व की शुरुआत खरीदारी से ही की जाती है, जिसमें सोना-चांदी को मुख्य माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ
धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का क्यों खरीदा जाता है
धनतेरस के दिन यदि आप चांदी का सिक्का खरीदती हैं और उसे घर के कुछ विशेष स्थानों पर रखती हैं तो ये धन को आकर्षित करने में मदद करता है। इस दिन चांदी का ऐसा सिक्का खरीदा जाता है जिससे माता लक्ष्मी की तस्वीर अंकित हो। इस तरह का सिक्का ज्यादा शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन करें चांदी के सिक्के के उपाय
धनतेरस के दिन यदि आप चांदी के सिक्के के कुछ ज्योतिष उपाय आजमाएं तो इसका लाभ आपको पूरे साल मिल सकता है। आइए जानें उन उपायों के बारे में।
धनतेरस के दिन घर के मंदिर में रखें चांदी का सिक्का
धनतेरस के दिन आप जो नया चांदी का सिक्का ला रही हैं उसे सबसे पहले घर के मंदिर में रखें और उसकी पूजा दिवाली के दिन जरूर करें। इस सिक्के को मंदिर में रखने से लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं और आपको आर्थिक लाभ होता है।
घर का मंदिर सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, इसलिए चांदी का सिक्का रखने के लिए सबसे शुद्ध स्थान घर का मंदिर ही माना जाता है। आप इस सिक्के को पूजा के बाद मंदिर में ऐसे स्थान पर रखें जहां सबकी नजर न पड़े। कोशिश करें कि हर साल धनतेरस के दिन इस सिक्के को मंदिर से हटाकर उसकी जगह नया सिक्का रखें।
धनतेरस के दिन पर्स में रखें चांदी का सिक्का
धनतेरस के दिन अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखें यह धन को आकर्षित करेगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप नया चांदी का सिक्का रखें बल्कि आप पर्स में कोई पुराना सिक्का भी रख सकती हैं। चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और पर्स में सिक्का रखने से आपका चन्द्रमा मजबूत होता है।
चांदी एक ऐसी धातु है जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की पसंदीदा धातु माना जाता है, यदि आप चांदी का सिक्का पर्स में रखती हैं तो इसके प्रभाव से पर्स खाली नहीं होती है और यह किसी भी बुरी शक्ति को रोकने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस से एक दिन पहले जरूर करें ये खास पूजा, होगी धन वृद्धि
घर की तिजोरी में रखें चांदी का सिक्का
अगर आप घर की तिजोरी में धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का रखती हैं तो आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। सिक्के को एक लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी के भीतर रखें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी और आर्थिक हानि से बचे रहेंगे।
चांदी के सिक्के को सबसे पहले गंगाजल से पवित्र करें और इसे तिजोरी में रखें। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है और तिजोरी पैसों से भरी रहती है।
अगर आप धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदती हैं तो आपके जीवन में पूरे साल खुशहाली बनी रहती है और यह धन को आकर्षित करने का माध्यम माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों