हिंदू पंचांग के अनुसाए कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और इसके ठीक 15 दिन बाद यानी कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन गंगा स्नान और गुरुनानक जयंती भी होती है।
ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का अंत किया था और इस खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकरदिवाली मनाई थी। यही नहीं मान्यता यह भी है कि इस दिन सभी देवतागण धरती पर काशी नगरी में आकर दिवाली मनाते हैं।
इस दिन भगवान शिव, पृथ्वी पर आते हैं और सभी देवता, दीप जलाकर उनका स्वागत करते हैं। देव दिवाली पर कशी ही नहीं बल्कि सभी गंगा घाटों पर दीपदान करके यह पर्व मनाया जाता है। अगर आप अपने प्रियजनों, सगे-संबंधियों और मित्रों की इस खास दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों से आप अपनों के इस शुभ दिन को और ज्यादा पावन बना सकते हैं-
देव दिवाली विशेज इन हिंदी (Dev Diwali Wishes in Hindi)
1.सुख और समृध्दि का आपके आंगन में हो वास,
कोई परेशानी न आए कभी आपके पास।
घर के हर कोने में दीप जगमगाएं,
खुशियां आकर आपके पास बिखर जाएं।।
देव दिवाली की शुभकामनाएं !
2.देवता आकर दीप हैं जलाते,
धरती पर देव दिवाली मनाते।
बहुत ही पावन है यह रात,
मिलती है मनचाही मुराद।।
आप सभी को देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3.हर पल मिले आपको अपनों का साथ,
पूरी हो आपके मन की हर बात।
खुशियों से आपकी झोली कभी न हो खाली,
आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी ओर से हैप्पी देव दिवाली।।
देव दिवाली कोट्स इन हिंदी (Dev Diwali Quotes in Hindi)
4.गंगा घाट पर दीपों की छटा है न्यारी,
देव दिवाली देवताओं को भी है बेहद प्यारी।
आपके जीवन में हो खुशियों का संचार,
मंगलमय को आपके लिए देव दिवाली का त्यौहार।।
हैप्पी देव दिवाली 2024
5. बुराई का अंत और अच्छाई के प्रकाश का त्यौहार है देव दिवाली,
आपके जीवन में दीपों की रोशनी लाए यह देव दिवाली।
आपको मिले खुशियां हजार,
यही प्रार्थना है हमारी बार-बार।।
देव दिवाली की शुभकामनाएं !
6.आपके जीवन में हो दीपों की जगमगाहट,
जिंदगी में कभी न हो दुखों की आहट।
रात-दिन रोशनी और खुशियां दें आपके दरवाजे पर पहरा,
आपका आज और आने वाला कल हो सुनहरा।।
हैप्पी देव दिवाली 2024 !
देव दिवाली मैसेज इन हिंदी (Dev Diwali Message in Hindi)
7.काशी नगरी की बात है सबसे निराली,
यहां खुद देवता मनाते हैं दिवाली।
देवताओं के आशीर्वाद से आपके जीवन में खुशहाली,
आपकी झोली कभी न रहे सुख और सौभाग्य से खाली।
शुभ हो आपके लिए देव दिवाली !
8. देवता धरती पर आकर दिवाली हैं मनाते
गंगा घाट पर दीप हैं जलाते
अद्भुत होती है काशी की छटा
हर ओर बिखरती है दीपों की आभा
देव दिवाली की शुभकामनाएं !
9. परिवार में हो खुशियों की बरसात,
देवी-देवताओं का आशीर्वाद सदा रहे आपके साथ।
आपके दिल की पूरी हो हर बात,
जिंदगी में कभी न आए गम की रात।।
देव दिवाली की शुभकामनाएं !
यह भी पढ़ें- Dev Deepawali Upay 2024: देव दीपावली के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं (Dev Diwali ki Hardik Shubhkamnaye)
10.रंगोली के रंगों जैसा खूबसूरत हो आपका जीवन,
दीपों की रोशनी से जगमगाएं आपका घर-आंगन।
आपकी मुस्कान कभी न हो कम,
न सताए आपको कभी कोई गम।।
देव दिवाली की शुभकामनाएं !
11.देव दिवाली का त्यौहार है आया,
मन में प्रसन्नता की लहर है लाया।
इस त्यौहार की बात है सबसे न्यारी,
दीपों की पंक्ति लगती है बहुत प्यारी।
आपके सारे सपने हो साकार,
देव दिवाली पर आपको ढे़र सारा प्यार !
12. दीपों की रोशनी का घर के हर कोने में हो प्रकाश,
आपके सपनों और साकार और पूरी हो हर आस।
देव दिवाली का यह त्यौहार है बहुत खास,
आपको मिले परमेश्वर का आशीर्वाद।।
हैप्पी देव दिवाली 2024!
13. आओ मिलकर दीप जलाएं
धरती पर रोशनी फैलाएं
मन के तमस को दूर करके
देव दिवाली का पर्व एक साथ मनाएं
आपको देव दिवाली की शुभकामनाएं ||
यह भी पढ़ें- Dev Diwali 2024: देव दिवाली के दिन क्या दान करना चाहिए?
देव दिवाली का त्यौहार हम सभी के जीवन में प्रकाश और प्रसन्नता लेकर आए। अपने प्रियजनों को ये संदेश भेजकर आप देव दिवाली की बधाई दे सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों