herzindagi
death anniversary sushant singh rajput family pictures in hindi

मां और बहन के अलावा सुशांत सिंह राजपूत इनके भी थे लाड़ले, देखें तस्वीरें

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेता में से एक थे। इन तस्वीरों में देखें वो परिवार के लिए कितने प्यारे थे।
Editorial
Updated:- 2022-06-14, 09:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि: बिहार की गलियों में से निकला एक आम लड़का किस तरह बॉलीवुड का टैलेंटेड एक्टर बना ये लगभग हर कोई जानता है। उनकी फिल्मों में एक तरह का ठहराव होता था जिसे उनके फैंस और भी उनसे प्यार करते थे। साल 2020 सुशांत सिंह राजपूत उनके परिवार और उनके फैंस के लिए बेहद ही बुरी ख़राब लेकर आया क्योंकि 14 जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी दिन वो अपने घर में मृत मिले थे।

लेकिन उनके जाने के बाद आज भी उनका परिवार और उनके फैंस अपने तरीके से याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह, मां और बहन के अलावा भी कई लोगों के चहेते थे। आइए इस लेख में देखेते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

पिता के बेहद करीब थे

death anniversary  sushant singh rajput family picture inside

ऐसा कहा जाता है कि एक बच्चा पिता से अधिक मां के करीब होता है लेकिन बचपन में ही मां के जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत पिता के बेहद करीब हो गए थे। पिता केके सिंह चारों बहन से भी अधिक उन्हें प्यार करते थे। जब सुशांत जीवित थे तो वो पिता के साथ फोटो शेयर करते रहते थे। कहा जाता है कि वो अपने पिता को अपना हीरो मानते थे। हालांकि, दुनिया को अलविदा कहने से पहले सुशांत ने मां की तस्वीर भी शेयर की थी।

इसे भी पढ़ें:रिया चक्रवर्ती ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में ये महिलाएं भी थीं खास

चारों बहन से करते थे बेहद प्यार

death anniversary sushant singh rajput family picture inside

सुशांत सिंह राजपूत अपनी चारों बहन श्वेता सिंह, प्रियंका सिंह और मीतु सिंह और नीतू सिंह से बेहद प्यार करते थे। बहन भी अपने भाई से बेहद प्यार करते थे। इस तस्वीर में देखकर अंदाजा लगा सकता है कि बहन और भाई का प्यार कितना खूबसूरत लग रहा है। खासकर उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह उन्हें बेहद प्यार करती थीं। आज भी सुशांत के याद में वो भाई के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।(सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब दें)

बहनोई के भी करीब थे

sushant singh rajput family picture inside

सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ पिता, मां या फिर बहन के ही चहेते नहीं थे बल्कि उनके जीजा भी उनसे बेहद प्यार करते थे। बड़ी बहन श्वेता सिंह अपने पति के साथ सुशांत सिंह के साथ बहुत मस्ती धमाल करती थीं। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन के बच्चों से भी बेहद प्यार करते थे। बच्चों के साथ खेलते हुए बहुत सी तस्वीरें उनकी बहन शेयर करती रहती थीं।

इसे भी पढ़ें:इन 10 तस्‍वीरों में झलक रहा है सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे का गहरा प्‍यार

बिहार के लोग भी करते थे बेहद प्यार

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सिर्फ किसी एक राज्य या शहर में नहीं बल्कि देश के हर कोने थे। हालांकि, बिहार के लोग उन्हें अपना हीरो मानते थे और उनकी हर फिल्म भी देखते थे। राजधानी पटना से लेकर उनकी जन्मस्थली पूर्णिया के लोग भी बेहद प्यार करते थे। पूर्णिया के लोग सुशांत को अपना हीरो मानते थे क्योंकि उनके चलते गांव का हर व्यक्ति उन्हें अपना आदर्श मनाता था।(सुशांत के पिता द्वारा कराई गई 'FIR' ठहराया गया सही?)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।