सेक्सुअल हैरेसमेंट एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में कई लोग खुलकर बात नहीं कर पाते.....क्योंकि समझा जाता है कि ये एक शर्म की बात है और जिसके साथ ये हुआ है उसे ही इसकी दंश झेलनी चाहिए। कई महिलाएं तो बदनामी के डर से शिकायत नहीं करती हैं।
मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो निडर होती हैं और सेक्सुअल हैरेसमेंट पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी आपबीती सुनाते हुए अपने पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं....
बचपन में पिता ने किया यौन उत्पीड़न
#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8
— ANI (@ANI) March 11, 2023
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को कबूल किया कि उनके साथ बचपन में यौन उत्पीड़न हुआ है। बता दें मालीवाल DCW अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार समारोह में भाग ले रही थीं।
तब उन्होंने संवाददाताओं से बात की और कहा, “जब मैं छोटी बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। मैं उस समय बहुत छोटी थी। वह जब मुझे पीटा करते थे तो मैं पलंग के नीचे छिप जाया करती थी।”
इसे ज़रूर पढ़ें-महिलाएं क्यों नहीं करतीं सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत? इसके पीछे है ये बड़ा कारण
चोटी पकड़कर मारते थे.......मेरे पिता
मालीवाल ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण 4th क्लास तक होता रहा है.....जिस घटना को वो आज तक नहीं भूला पाई हैं। उन्होंने बताया उनके पिता चोटी पकड़कर उन्हें मारते थे और मेरा दीवार पर सिर टकरा देते थे। इस दौरान उनके सिर में चोट भी लग जाती थी और खून भी बहने लगता था।
यह पीड़ा असहनीय थी। हालांकि, वह मानती हैं कि जब इंसान ज्यादा अत्याचार सहता है तभी वह दूसरों का दर्द समझ पाता है। (परिवार में हो रहे शोषण से कैसे लड़ें) यही दर्द उसके अंदर आग पैदा करता है। इस आग से वह पूरा सिस्टम हिला देता है। उनके साथ भी शायद यही हुआ है।
पिछले छह सालों में एक लाख मामले हुए दर्ज
अवॉर्ड शो में मालीवाल ने कहा "जो शख्स पहले DCW चीफ थीं उन्होंने आठ साल के कार्यकाल में सिर्फ एक केस की सुनवाई की थी।" हालांकि, उन्होंने पिछले छह वर्षों में एक लाख से अधिक ऐसी कहानियां सुनी हैं।
स्वाति मालीवाल ने कहा, "हर दिन, हमें 181 महिला हेल्पलाइन पर 2000 से 4000 कॉल आती हैं और हम लाखों महिलाओं की सीधी मदद करते हैं।" होली पर तीन लोगों और एक नाबालिग द्वारा एक जापानी पर्यटक से छेड़छाड़ के मामले पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेंगी। (विक्टिम ब्लेमिंग को लेकर फिर उठी आवाज़)
उन्होंने कहा, “वह महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन वे लोग नहीं रुके। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। ताकि उन लोगों की पहचान की जाए और उन्हें जेल के पीछे डाल दिया जाए।”
इसे जरूर पढ़ें-HZ Exclusive: निर्भया केस के 10 साल बाद क्या है महिला सुरक्षा का हाल? स्वाति मालीवाल से जानें ग्राउंड रिएलिटी
अभिनेत्री खुशबू सुंदर भी लगा चुकी हैं पिता पर आरोप
स्वाति मालीवाल से पहले दक्षिण भारतीय की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी अपने पिता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनके साथ यौन उत्पीड़न तब हुआ जब वो 8 साल की थीं। वो कहते हैं ना..... जब किसी का यौन उत्पीड़न होता है तो भले वो इस सदमे से उबर जाए लेकिन इसका असर ताउम्र रहता है।
सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी हरकत को भूलना आसान नहीं है और कई लोग तो इसे जिंदगी भर सहते रहते हैं। मगर क्यों? यही डर और खामोशी हमें परेशान करती है और आरोपी को बढ़ावा देती है। एक बात जो सबके लिए समझनी जरूरी है वो ये कि अगर आप शिकायत नहीं करेंगी तो आपके साथ गलत हरकत करने वाले लोगों का हौसला और बढ़ेगा।
इसे तोड़ना जरूरी है और आवाज़ उठाना भी जरूरी है। अगर आप खुद डर रही हैं तो किसी महिला संगठन या फिर ऑनलाइन पुलिस कंप्लेंट का सहारा लिया जा सकता है।
अगर आपका इस स्टोरी को लेकर कोई सुझाव है तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों