पार्टी वियर एंब्रॉयडेड ब्लाउज को क्लीन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप पार्टी में एंब्रायडिड ब्लाउज पहन रही हैं तो उसे घर पर ही क्लीन करने के लिए कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं। 

How many times should you wear a blouse before washing

पार्टी में सबसे बेस्ट दिखने के लिए हम एंब्रायडिड कपड़े पहनना काफी पसंद करते हैं। आमतौर पर, दिवाली पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन में हम एथनिक वियर अधिक पहनते हैं। लेकिन अगर आप एक प्लेन साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ एंब्रायडिड ब्लाउज काफी अच्छा लगता है। आजकल मार्केट में अलग से पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज भी मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग साड़ी या लहंगे के साथ पेयर करके पहना जा सकता है। एक पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज यकीनन आपके पूरे लुक को बदल सकता है।

लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद बारी आती है उसे क्लीन करने की। अमूमन हम पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज को सही ढंग से क्लीन नहीं करते हैं, जिसकी वजह से वह जल्द ही पुराना व खराब नजर आने लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज को क्लीन कर सकती हैं-

जरूर पढ़ें लेबल

How do you wash embroidered clothes

पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज को क्लीन करने से पहले यह बेहद जरूरी है कि आप उसके केयर लेबल को एक बार पढ़ लें। दरअसल, एंब्रायडरी बेहद ही डेलीकेट होती है और गलत तरह से क्लीनिंग करने से ब्लाउज को नुकसान हो सकता है। कुछ ब्लाउज़ केवल ड्राई क्लीन हो सकते हैं और इसलिए उन्हें वॉशिंग मशीन में धोने से ब्लाउज खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-आलू से हटाएं कपड़ों से चाय के दाग और अलमारी की बुरी स्मेल, जानें 2 आसान नुस्खे

करें स्पॉट क्लीनिंग

कई बार ऐसा होता है कि अनजाने में ब्लाउज पर दाग लग जाते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि आप अपने ब्लाउज को क्लीन करने से पहले स्पॉट क्लीनिंग करें। हमेशा याद रखें कि एंब्रायडरी के लिए उपयोग किए जाने वाले धागे अक्सर कपड़े के बेस कलर के विपरीत होते हैं। इसलिए, इन्हें क्लीन करने के लिए माइल्ड शैम्पू या फिर लाइट डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। यह धागे के कलर को बेस कपड़े पर फैलने से रोकेगा। साथ ही, आप दाग वाली जगह को मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे से थपथपाएं, लेकिन रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे एंब्रायडरी को नुकसान हो सकता है।

करें हैंडवॉश

How do you protect embroidery on clothes

अगर आप अपने पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज को घर पर क्लीन कर रही हैं तो कोशिश करें कि आप उन्हें हैंडवॉश ही करें। एंब्रायडिड ब्लाउज को मशीन वॉश करने से उसे नुकसान हो सकता है। इसके लिए आप एक टब में ठंडा पानी भरें और डेलीकेट फैब्रिक के लिए तैयार किए गए लाइट डिटर्जेंट को डालें। अब आप पानी को धीरे से मिक्स करें और ब्लाउज को करीबन 5-10 मिनट के लिए भिगो दें। अब आप इसे क्लीन करने के लिए पानी को धीरे से घुमाएं। अंत में, ब्लाउज केा ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि सारा डिटर्जेंट निकल जाए।

ना करें रेग्युलर वॉश

यह सच है कि कपड़ों की केयर के लिए उन्हें क्लीन करना जरूरी होता है। लेकिन डेलीकेट एंब्रायडिड ब्लाउज को बार-बार धोना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे ब्लाउज की एंब्रायडरी को नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि आप उन्हें धोने से पहले कुछ बार पहन लें।

ब्लीच को कहे नो

How do you wash Indian embroidery blouse

अगर आप पार्टीवियर एंब्रायडिड ब्लाउज को क्लीन कर रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप ब्लीच का इस्तेमाल ना करें। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्लीच आपके ब्लाउज और उसकी एंब्रायडरी दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें-हाथ से कपड़े धोने के ये आसान स्टेप्स नहीं जानते होंगे आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP