बेड बॉक्स की सफाई समय रहते ना किया जाएं तो यह काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। इसकी सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। कई बेड के बेड बॉक्स काफी भारी होते हैं जिसके कारण हम आलस में आकर बेड बॉक्स की सफाई नहीं कर पाते हैं। खैर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। कई बार बेड बॉक्स में भी दीमक लगने लगते हैं। ऐसे में इसकी सफाई महीने में एक बार जरूर करनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आप कैसे बेड बॉक्स की सफाई मिनटों में कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि बेड बॉक्स की सफाई के लिए आपको किन 3 चीजों की जरूरत होगी।
झाड़ू से करें साफ
बेड बॉक्स को पूरा खोले और इसमें रखा सारा समान निकाल लें। फिर अपने बेड बॉक्स को झाड़ू की मदद से साफ करें। कई बार बेड बॉक्स में दीमक लग जाते हैं अगर आपके भी बेड बॉक्स में दीमक लग रहा है तो आपको दीमक भगाने वाला स्पे भी डाल देना चाहिए। झाड़ू की मदद से सफाई करके आप इसमें मौजूद धूल और गंदगी को आसानी से निकाल सकती हैं।
बेकिंग सोडा से करें साफ
बेकिंग सोडा की मदद से भी आप चाहे तो बेड बॉक्स की सफाई कर सकती हैं। बेकिंग सोडा का घोल तैयार करें और किसी सूती कपड़े की मदद से आप पूरे बेड बॉक्स को अच्छे से पोछें। ऐसा करने से इसमें मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाएंगी। कोशिश करें की बेड बॉक्स को धूप में रखें ताकि यह अच्छे से सूख जाएं और फिर इसमें सामान रखें। वरना इसमें सीलन लगने का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें:बेड बॉक्स को रिअरेंज करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
विनेगर सिरका
विनेगर सिरका और पानी का घोल तैयार करें और एक कपड़े की मदद से पूरे बेड बॉक्स को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से आपका बेड बॉक्स साफ भी हो जाएगा और इससे आने वाली बदबू भी गायब हो जाएगी। बेड बॉक्स को साफ करने के लिए आप बदबू से दूर रखने के लिए आपको सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए।(बेड की लकड़ी हो गई है पुरानी तो अपनाएं ये हैक्स)
इसे भी पढ़ें:जानिए बेड को अंदर से साफ करना क्यों होता है जरूरी? ये हैक्स करेंगे काम को आसान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों