Christmas Gift Under 200rs: क्रिसमस पर 200 रुपये से भी कम प्राइस में खरीदें ये गिफ्ट, देखकर सबको लगेगा महंगा

क्रिसमस, एक-दूसरे को बधाई के साथ-साथ तोहफे देने का दिन है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप सस्ते में क्रिसमस पर गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

 
christmas gift ideas under

क्रिसमस के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई क्रिसमस की तैयारियों में लगा है। क्रिसमस पर ऑफिस से लेकर घर तक हर कोई अपनों को गिफ्ट देता है। जहां एक तरफ ऑफिस में इन दिनों सीक्रेट सैंटा का गेम चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कपल्स भी इस बात से परेशान हैं कि पार्टनर को क्या गिफ्ट किया जाए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको 200 रुपये से भी कम प्राइस में कुछ ऐसे गिफ्टस बताएंगे, जो देखने में बिल्कुल भी सस्ते नहीं लगेंगे। इन्हें देखकर ऐसा लगेगा, मानो यह काफी महंगे।

फोन स्टैंड

christmas gift ideas for office

आप फोन स्टैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। क्योंकि अक्सर ऑफिस में हो या चाहे घर पर, फोन रखने में काफी परेशानी होती है। अगर आप खाना खाते समय वीडियो देख रहे हैं, तो इसमें परेशानी होती है। (घर पर बनाएं क्रिसमस के लिए गिफ्ट)

अगर आप किचन में खाना बनाने की रेसिपी देख रहे हैं, तो आपका फोन बार-बार गिरता रहता है। अगर आप उन्हें स्टैंड गिफ्ट करेंगे, तो इसे देखकर वह बेहद खुश हो जाएंगे। यह मार्केट में आपको 150 से 200 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाएगा

इसे भी पढ़ें- Christmas Gift Ideas for Kids: पर बच्चों को देना चाहते हैं शानदार गिफ्ट, तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल

हैंगिंग विंड चाइम्स

useful gifts under hh

क्योंकि यह खुशियों का पर्व है, तो आप अपनों को हैंगिंग विंड चाइम्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। विंड चाइम्स को घर में खुशियां लाने का प्रतीक माना जाता है। लोग इसे बालकनी में लगाना पसंद करते हैं। जब हवा चलने पर इनकी खन-खन की आवाज कानों में पड़ती है, तो यह बेहद सुकुन का अहसास करवाती है। (कलीग्स को दें ये खास तोहफे)

इससे अच्छा गिफ्ट क्रिसमस पर और कोई नहीं हो सकता। यह आपको आसानी से 150 से 200 रुपये की रेंज में मार्केट में और ऑनलाइन भी मिल जाएंगे।

प्लांट गिफ्ट करें

gift ideas

अगर आप क्रिसमस पर किसी को पौधे गिफ्ट करते हैं, तो उसके लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि यह कितने का होगा। दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि लोग गिफ्टस मिलने पर यह शिकायत करते हैं कि यह बेहद सस्ता होगा।

लेकिन प्लांट्स देखकर उनके मन में यह नहीं आएगा। आप अपनों को पीस लिली, जेड पौधा, मनी प्लांट और बोस्टन फर्न के पौधे गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के पौधे लोग घरों और ऑफिस के टेबल पर सजाते हैं और यह दिखने में भी बेहद सुंदर होते हैं।

आपको यह पौधे मार्केट से 100 रुपये के अंदर तक मिल जाएंगे। इसके बाद आप 50 से 60 रुपये का सुंदर सा पॉट खरीदकर पौधे को इसमें लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Plants to Gift your Partner on Christmas: क्रिसमस पर चॉकलेट या टेडी नहीं पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

पेंटिग स्टाइल वॉल स्टिकर गिफ्ट करें

gift ideas

इससे अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है। ऑनलाइन आपको एक से बढ़कर एक पेंटिंग डिजाइन वाले वॉल स्टीकर्स मिल जाएंगे। यह दीवारों को सजाने में बेहद सुंदर लगते हैं। अगर आप क्रिसमस पर फोटो फ्रेम गिफ्ट नहीं करना चाहते हैं, तो आप बड़े वॉल स्टिकर्स गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के डिजाइन वाले वॉल स्टिकर्स मिल जाएंगे।

इनका प्राइस 100 रुपये से 200 रुपये के अंदर है। आप घर में पड़े खाली डिब्बे में इन वॉल स्टीकर्स को पैक करें और क्रिसमस पर तोहफा दें। यकीन मानिए यह गिफ्ट उन्हें जरूर पसंद आएगा।

इनके सिवा आप टेडी बीयर, पर्स, कप का सेट और कान के झुमके जैसी चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP