herzindagi
chhath puja  ki katha hindi

Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा पर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान का जीवन बनेगा खुशहाल

Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा का व्रत बहुत पवित्र और कठिन माना जाता है। लोक मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने वाली महिलाओं पर सूर्य देव और छठी मैया की असीम कृपा होती है। छठ पूजा बिना व्रत कथा के संपूर्ण नहीं मानी जाती है।  
Editorial
Updated:- 2024-11-07, 11:08 IST

Chhath Puja Vrat Katha: 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत 5 नंवबर से हो गई है। इसका समापन 8 नवंबर, दिन शुक्रवार को होने वाला है। यह त्योहार देश के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इसमें सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना की जाती है। भक्तों का इस पर्व के प्रति गहरी श्रद्दा है। उनका मानना है कि छठी मईया की पूजा करन से सारे दुख और पाप माता हर लेती है और उनका आर्शीवाद परिवार पर बना रहता है।इसलिए इस पर्व में लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं, कथा पढ़ते हैं। 

 जहां एक ओर छठ पूजा के दौरान महिलाएं संतान की उन्नति के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा की व्रत कथा सुनना भी लाभदायक माना जाता है। अगर आप छठ माता की पूजा करने और उनकी कथा सुनना और पढ़ना चाहते हैं, तो ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं छठ पूजा की वर्त कथा के बारे में विस्तार से।  

छठ पूजा व्रत कथा (Chhath Puja Vrat Katha 2024) 

chhath vrat katha

प्रियंवद और मालिनी की कहानी 

पुराणों के अनुसार, राजा प्रियंवद नामक राजा हुआ करते थे जिनकी कोई संतान नहीं थी। तब महर्षि कश्यप ने पुत्र प्राप्ति के लिए राजा के यहां यज्ञ का आयोजन किया। महर्षि ने यज्ञ आहुति के लिए बनाई गई गई खीर को प्रियंवद की पत्नी मालिनी को खाने के लिए कहा। खीर के प्रभाव से रजा और रानी को पुत्र तो हुआ किन्तु वह मृत था। प्रियंवद पुत्र को लेकर श्मशान गए और पुत्र वियोग में प्राण त्यागने लगे।

उसी समय भगवान की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं। उन्होंने राजा से कहा कि सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न होने के कारण मैं षष्ठी कहलाती हूं। माता ने राजा को अपने पूजन का आदेश दिया और दूसरों को भी यह पूजन करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

राजा ने पुत्र इच्छा से देवी षष्ठी का व्रत किया और उन्हें शीघ्र ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिस दिन राजा ने यह व्रत किया था उस दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि थी। तभी से छठी मैय्या के पूजे जाने की परंपरा आरंभ हुई।

chhath ki vrat katha

  कर्ण ने की थी शुरुआत 

महाभारत काल में कुंती पुत्र कर्ण को दानवीर माना जाता था। कर्ण सिर्फ माता कुंती के ही नहीं अपितु सूर्य देव के भी पुत्र थे। सूर्य देव की कर्ण पर विशेष कृपा थी। कर्ण नियमित रूप से प्रातः काल उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया करते थे। तभी से एक पर्व के रूप में सूर्य अर्घ्य की परंपरा का आरंभ हुआ।

इसके अलावा, कुंती और द्रौपदी के भी व्रत रखने का उल्लेख ग्रंथों में मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि द्रौपदी के छठ पूजा करने के बाद ही पांडवों को उनका हारा हुआ सारा राजपाट वापस मिल गया था। 

इसे जरूर पढ़ें: Chhath Puja 2024: इस राज्य से शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, माता सीता से है खास रिश्ता

श्री राम और माता सीता ने भी रखा था व्रत 

रामायण में भी छठ पूजा का वर्णन मिलता है। दरअसल, भगवान राम सूर्यवंशी कुल के राजा थे और उनके आराध्य एवं कुलदेवता सूर्य देव ही थे। इसी कारण से राम राज्य की स्थापना से पूर्व भगवान राम ने माता सीता के साथ कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन छठ पर्व मनाते हुए भगवान सूर्य की पूजा विधि विधान से की थी। 

मार्कण्डेय पुराण में भी है वर्णन 

मार्कण्डेय पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि छठी मैय्या प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी हैं और इसके साथ ही भगवान सूर्य की बहन भी। छठी मैय्या को संतान सुख, संतान की दीर्घायु और सौभाग्य प्रदान करने वाली माता माना गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: Chhath Puja 2024 Kab Hai: कब से शुरू है छठ पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्य अर्घ्य का महत्व

जब बच्चे के जन्म के छठे दिन उसका छठी पूजन होता है तब इन्हीं माता का स्मरण किया जाता है। इनकी कृपा से न सिर्फ संतान को हर तरह की सुख सुविधा प्राप्त होती है बल्कि उसके जीवन में आने वाले कष्टों का अपने आप ही निवारण हो जाता है।

तो ये थी छठ पर्व की पावन कथा जिसे सुने बिना आपकी छठ पूजा अपूर्ण है। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
छठ पूजा पर कथा क्यों पढ़ी जाती है?
इस पर्व में कथा पढ़ने से माना जाता है कि छठी मईया संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान देती है और परिवार और बच्चों पर अपना आर्शीवाद बनाए रखती हैं।
छठ पूजा पर कथा कब पढ़ना अच्छा होता है?
माना जाता है कि छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद शाम में व्रत कथा का पाठ करना अच्छा माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।