मात्र 20 रुपये में घर लाएं ये प्लांट्स

हम आपको ऐसे प्लांट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए आज जानें 20 रुपये में लाए जाने वाले पौधों के बारे में।

 
cheapest plants under  rupees

घरों के लिए फूल पौधे लाना क्या आपको भी पसंद है? क्या आपके घर में भी हर तरह के खूबसूरत पौधे हैं? क्या आप बिल्कुल कम कीमत में और भी पौधे लाना चाहते हैं? अगर इन सबका जवाब हां है, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आज हम आपको ऐसे ही फूल-पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बस 20 के अंदर अपने घर ला सकते हैं। इतना ही नहीं इन प्लांट्स की देखभाल करना भी बहुत आसान है।

आप इन्हें गार्डन एरिया या इंडोर भी प्लेस कर सकते हैं। अगर आप बागवानी का शौक रखते हैं और अपने घर को रंग-बिरंगे सुंदर फूलों से महकाना चाहते हैं तो आपको यह प्लांट्स अच्छे लगेंगे। वहीं इनका पॉकेट फ्रेंडली होना इन्हें बागवानी में नए लोगों के लिए भी अच्छी चॉइस बनाता है। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं इन सस्ते फ्लावरिंग प्लांट्स के बारे में।

कॉसमॉस फ्लावर प्लांट्स

cosmos flowers

कॉसमॉस वार्षिक फूल होते हैं जिनमें रंगीन, डेजी जैसे फूल होते हैं। यह पूरी गर्मी खिलते हैं और आपके गार्डन में बहुत रंग-बिरंगी वाइब्स देते हैं। बीजों से आसानी से उगने वाला, यह फूल खराब मिट्टी की स्थिति में भी जीवित रहता है। इनकी लगभगल 20 किस्में होती हैं जो वार्षिक और बारहमासी होती हैं। एक सनी स्पॉट अच्छी मिट्टी में इन्हें उगाना चाहिए और ध्यान रखें कि इनकी मिट्टी नम हो। कॉसमॉस बीज से उगने वाले सबसे आसान फूलों में से एक है जिसे सीधे गार्डन बेड में बोया जाता है। अगर आप इस पौधे को घर लाना चाहें तो इसे 20 रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : मात्र 25 रुपये में लाए इन फूल-पौधों से सजाएं अपना आशियाना

डायंथस प्लांट

यह गुलाबी रंग का पौधा बेहद खूबसूरत लगता है। क्या आपको पता है कि इस फूल को 'फ्लावर ऑफ गॉड' के नाम से जाना जाता है? जी हां, इसकी रिच हिस्ट्री के कारण इसे यह नाम दिया गया है। अगर आप घर में यह पौधा ला रहे हैं तो इसे ऐसी जगह रखें जहां धूप अच्छी आती है। इस पौधे को कम से कम 6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए। यह न सिर्फ गार्डन में बल्कि आपके घर के अंदर भी खिल सकता है। बस इसके लिए आपको एक जल-निकासी वाला पॉट और इसकी सही देखभाल की जरूरत होगी। इन रंग बिरंगे फूलों से घर में पॉजिटिविटी का माहौल रहता है। यह प्लांट आपको अपनी आसपास की नर्सरी में 20-25 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएगा।

डॉग फ्लावर प्लांट

इस प्लांट को स्नैपड्रैगन प्लांट भी बोलते हैं। दरअसल, इसके ऊपर का हिस्सा ड्रैगन के चेहरे जैसा लगता है इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। यह खूबसूरत फ्लावरिंग प्लांट आपको छोटे और बड़े दोनों आकार मे पाए जाते हैं। आप इसका बीज लगाएं तो उसके बाद 90 से 120 दिन में इसके फूल खिलते हैं। इस प्लांट को अच्छी धूप की जरूरत होती है। आप इसे कम से कम 4-5 घंटे की धूप दें। वहीं इनकी मिट्टी हमेशा गीली रहनी चाहिए, उसी के आधार पर इन्हें पानी दें। आप भी इन पौधों से अपने घर को सजा सकते हैं और 20-30 रुपये के अंदर इन्हें ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 30 रुपये में घर में लाएं ये फूल-पौधे

9 ओ क्लॉक प्लांट्स

mix rose flower

इस प्लांट को फॉर्चूला प्लांट भी कहते हैं। लेकिन इस नाम के पीछे क्या कारण है क्या पता है आपको? यह मिक्स गुलाब का पौधा है और कई रंगों की वैरायटी में मिलता है। चूंकि यह हर सुबह 9 बजे ही खिलता है, इसलिए इस दिलचस्प प्लांट का नाम यही पड़ा। इतना ही नहीं यह सिर्फ दोपहर में 2 बजे तक खिला रहता है। यह फूल उगाने में आसान है और बहुत कम मिट्टी में भी हर क्लाइमेट में पनप सकता है। आप इसे बीज और कटिंग्स दोनों से उगा सकते हैं। इस फूल को अच्छी और डायरेक्ट सनलाइट देनी चाहिए और हल्का-हल्का पानी रोजाना दें। अगर मिट्टी बहुत गीली है, तब ओवर वॉटरिंग न करें। इस पौधे को भी आप 20 के अंदर खरीद सकते हैं।

अब आप भी इन पौधों को घर में लाकर अपने घर को सजाएं। आप इन्हें घर के बाहर और अंदर दोनों जगह लगा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इन्हें सही ढंग से धूप मिल रही है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। इसी तरह सस्ते पौधों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik, google searches

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP