बॉलीवुड के दो बेहतरीन कलाकार अगर पर्दे पर साथ नजर आएं, तो फिल्म और भी ज्यादा बेहतरीन हो जाएगी। यही वजह है कि फैंस कई एक्टर और एक्ट्रेसेस को पर्दे पर एक साथ देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जो पर्दे पर Idol कपल के रूप में नजर आएंगे। आज के आर्टिकल में हम आपको एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें फैंस पर्दे पर जरूर एक साथ देखना चाहेंगे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में-
तब्बू और शाहरुख खान-
किंग खान लाखों दिलों की धड़कन हैं, वहीं बीते सालों में तब्बू ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में इन 2 कलाकारों को साथ में देखना बेहद दिलचस्प होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस यह डिमांड करते नजर आए कि वो शाहरुख और तब्बू को स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि साल 2001 में तब्बू और शाहरुख साथिया की स्क्रीनिंग में नजर आ चुके हैं। मगर उन्हें पूरी फिल्म में जोड़ी की तरह देखना दिलचस्प होगा।
आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन-
आदित्य और कृति दोनों ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों की फिल्म चॉइज देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें रोमांटिक फिल्मों में खास दिलचस्पी है। ऐसे में फैंस दोनों का जरूर साथ देखना चाहेंगे।
कंगना और अक्षय कुमार-
कंगना रनौत और अक्षय कुमार ने अभी तक कोई भी फिल्म साथ में नहीं की है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों का फोकस देश भक्ति पर है। ऐसे में फैंस 2 देशभक्तों को एक साथ जरूर देखना चाहेंगे। जिसमें कंगना और अक्षय दोनों देश के लिए जान देते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें-ये हैं बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियां
जॉन अब्राहम और अनुष्का शर्मा-
जॉन और अनुष्का दोनों ने ही अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोल रखी है। वहीं दोनों ही अपनी फिल्म प्रोडक्शन के तले खुद को कास्ट करते हैं। ऐसे में फैंस इस जोड़ी को भी साथ जरूर देखना चाहेंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म किस प्रोडक्शन के तले बनेगी।
श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन-
श्रद्धा कपूर और कार्तिक दोनों ही बेहद क्यूट लगते हैं। ऐसे में किसी रोमांटिक ड्रामा के लिए यह जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट होगी। दोनों के फैंस यकीनन इस जोड़ी को एक बार साथ जरूर देखना चाहेंगे। इसके अलावा दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर चुके हैं और दोनों की फिल्मों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड फिल्मों के फीमेल किरदार जो असल में थे टॉक्सिक
रणबीर कपूर और कंगना रनौत-
कंगना की आलिया और रणबीर से दुश्मनी जग जाहिर है। ऐसे में कंगना को रणबीर कपूर के साथ देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा। कंगना लंबे समय से नेपोटिज्म का विरोध करती आ रही हैं और रणबीर नेपोटिज्म का बेस्ट सैंपल हैं।कंगना अक्सर रणबीर और आलिया को ही अपना निशाना बनाती हैं। ऐसे में क्या वो रणबीर के साथ कोई भी फिल्म साइन करेंगी?
तो ये थे कुछ ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस जिन्हें फैंस साथ देखकर बेहद एक्साइटेड होंगे। आप किन सेलेब्स को जोड़ी के तौर पर देखना चाहेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों