वास्तु शास्त्र में विभिन्न पेड़-पौधों को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। जहां एक तरफ तुलसी और बरगद के पेड़ की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है, वहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो वास्तु के अनुरूप घर में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है शमी का पौधा।
इस पौधे को पूजनीय माना जाता है और जिस घर में यह मौजूद होता है उसके आस-पास की ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है। यह पौधा घर के चारों ओर ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करता है। शुभ माने जाने वाले विभिन्न पेड़ों में से एक शमी का वृक्ष अपने पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध होता है।
इस पौधे को घर के कुछ विशेष स्थानों पर लगाने की सलाह दी जाती है और कुछ जगहों पर इसे लगाने से फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
शमी के वृक्ष का भारतीय पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से पुराना संबंध है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण के साथ युद्ध शुरू करने से पहले शमी के पत्तों का उपयोग करके भगवान शिव की पूजा की थी। इसी वजह से आज भी दशहरा के पर्व में शमी के पौधे की पूजा की जाती है। यह पौधा जीत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
अगर हम शमी के पौधे को घर के बाहर लगाने की बात करते हैं तो इसके वास्तु के अनुसार शुभ प्रभाव होते हैं। चूंकि इस पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है, इसलिए यह किसी भी नकारात्मक शक्ति को अवशोषित कर लेता है और घर के भीतर प्रवेश होने से रोकता है।
वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि अगर आप इसे जमीन में लगा रहे हैं तो घर के बाहर कम से कम 5 फिट की दूरी पर लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पौधा जब अपने पूर्ण रूप में आता है तो इसकी लंबाई 20 फिट तक होती है। ऐसे में इसकी जड़ें भी काफी दूर तक फैलती हैं और घर की नींव कमजोर हो सकती है। इसलिए जब भी इसे मुख्य द्वार पर लगाएं उचित दूरी पर ही लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Shami Plant Rules: शनि देव के प्रिय शमी के पौधे में जल चढ़ाने के सही नियम जानें
अगर आप घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगा रही हैं तो इसे सही दिशा में लगाएं। शमी का पौधा घर की दक्षिण या पश्चिमी दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। ये दिशाएं स्थिरता, शक्ति और समृद्धि से जुड़ी होती हैं, जो इन्हें विजय और शुभता के प्रतीक पेड़ के रूप में दिखती हैं।
इसके साथ ही इसे घर की पूर्व दिशा और ईशान कोण में भी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। शमी के पौधे को इन्हीं दिशाओं में लगाना चाहिए, जिससे इसके पूर्ण फल मिलें। इस पौधे को घर के भीतर लगाने से ज्यादा मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आप इसे मुख्य द्वार पर नहीं लगा रहे हैं तो इसे गमले में घर की छत या फिर बालकनी में भी लगाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: सुख समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं शमी का पौधा, जानें इसके फायदे
शमी का पौधा शनि देव का कारक माना जाता है, इसलिए इसे शनिवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन शमी का पौधा लगाने से शनि देव की पूर्ण कृपा दृष्टि प्राप्त होती है और शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।
दशहरा के पर्व के दिन भी यह पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में शमी का पड़ा वृक्ष लगा है तो ध्यान रखें कि इसकी सूखी पत्तियों की बीच में हटाते रहें और इसकी मृत शाखाओं को काटना, पर्याप्त रूप से पानी देना और उचित पोषण प्रदान करना भी बहुत जरूरी माना जाता है, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष नहीं होता है।
अगर आप भी अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहती हैं तो यहां बताई गई बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।