वास्तु कला वह विज्ञान है जो आपके जीवन की कई गतिविधियों को संतुलित करता है। आपके घर में रखी हुई हर चीज यदि वास्तु के अनुसार होती है तो यह जीवन में खुशहाली लाने में मदद करती है। ऐसे ही आपके घर में लगे हुए पेड़-पौधों को भी घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और इन्हें घर में लगाने से खुशहाली बनी रहती है।
ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी को शनि देव का पौधा माना जाता है और इससे घर में समृद्धि आकर्षित होती है। ज्योतिष में इस पौधे की नियमित पूजा करने की सलाह दी जाती है और इसमें जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
यदि आप घर में शमी का पौधा वास्तु के नियमों के अनुसार लगाती हैं तो ये कई समस्याओं का निवारण करने में मदद करता है, वहीं इसे लगाते समय की गई कुछ गलतियां वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं। कई बार हम घर में एक से ज्यादा शमी के पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या वास्तु के अनुसार दो शमी के पौधे लगाना ठीक है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
हिंदू पौराणिक कथाओं और ज्योतिष के अनुसार शमी को एक पूजनीय पौधे का स्थान दिया गया है। पुराणों की मानें तो रामायण काल में भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान रावण से युद्ध शुरू करने से पहले अपने हथियार शमी के पेड़ में छिपाए थे और विजय प्राप्त करने के बाद दशहरा के दिन मुख्य रूप से शमी के पौधे की पूजा का विधान है।
चूंकि रामायण काल में शमी के पौधे का जिक्र किया गया था, इसलिए शमी के पौधे को और ज्यादा पवित्र माना जाने लगा। इस पौधे को हमेशा से जीत से जोड़ा जाता है और इसे घर में लगाने से आपके घर की समृद्धि बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: सुख समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं शमी का पौधा, जानें इसके फायदे
ऐसा माना जाता है कि पौधे वास्तु के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह के लिए माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। वास्तु में शमी का पौधा एक विशेष स्थान रखता है।
यह घर की समृद्धि, जीत और सकारात्मक ऊर्जा के साथ घर की खुशहाली का संकेत देता है। शमी के पौधे को वास्तु के अनुसार सही स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है जिससे विकास और सद्भाव के लिए अनुकूल वातावरण बन सकता है।
घर के भीतर शमी के पौधों का स्थान उनके वास्तु लाभों को बढ़ाने में मदद करता है। इस पवित्र पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन दिशाओं को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि इन दिशाओं में शमी का पौधा लगाया जाता है तो यह सौभाग्य को आकर्षित करता है और सफलता के मार्ग खोलता है।
इसे जरूर पढ़ें: Shami Plants ke Upay: घर की सभी परेशानियों का हल है शमी का पौधा
वास्तु और ज्योतिष की मानें तो घर में दो शमी के पौधे लगाए जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इन्हें आप एक-दूसरे के साथ न रखें और एक ही पंक्ति में इन्हें न रखें। आप दो शमी के पौधों को अलग-अलग स्थान पर रख सकती हैं, लेकिन इन्हें गलत दिशा में रखने से बचना चाहिए। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप शमी के एक ही पौधे की पूजा करें, लेकिन जल नियमित रूप से सभी पौधों में चढ़ाएं।
ज्योतिष के अनुसार दशहरा के पर्व के दिन और शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से जीवन में जीत और सद्भावना बनी रहती है और समृद्धि का मार्ग खुलता है। शिवलिंग की पूजा के समय इस पौधे की पत्तियां चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
यदि आप घर में शमी का पौधा लगाती हैं तो यहां बताए नियमों का पालन करना जरूरी है जिससे समृद्धि बनी रहे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।