वास्तु के अनुसार किचन आपके घर का वह स्थान है जहां हर तरफ की ऊर्जा समाहित होती है। इसी जगह पर घर के निवासियों का पोषण देने वाला भोजन बनाया जाता है और यदि भोजन सही तरीके और वास्तु की सही दिशा का ध्यान रखते हुए बनाया जाता है तो घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है।
ऐसा भी माना जाता है कि हम घर के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए वास्तु के नियमों का पालन करें तभी बेहतर है। वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें तो किचन की सही दिशा में खड़े होकर या बैठकर ही खाना बनाने से परिवार के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है। सबसे अहम सवाल ये उठता है कि क्या दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाना ठीक है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी से बात की। आइए जानें खाना बनाने की सही दिशा के बारे में।
वास्तु शास्त्र हमारे आस-पास की सभी ऊर्जाओं को संतुलित करता है। किचन हमारे घर का वः स्थान होता है जहां हर तरह का खाना बनाया जाता है। जब हम वास्तु को ध्यान में रखकर किचन में खाना बनाते हैं तो घर के सदस्यों में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और उनका शरीर सेहतमंद रहता है। इसी वजह से किचन में वास्तु का पालन जरूरी होता है। यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो घर में वास्तु दोष भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: साउथ फेसिंग किचन स्लैब के लिए वास्तु टिप्स
अगर हम वास्तु की मानें तो दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके खाना बनाना ठीक नहीं माना जाता है। दरअसल इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है और इस दिशा में खाना बनाने से व्यक्ति की सेहत पर असर होने के साथ घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है।
यदि आप किसी वजह से इसी स्थान पर गैस स्टोव रखती हैं तो ध्यान रखें कि किचन प्लेटफॉर्म के प्रवेश द्वार पर पानी से भरा तांबे का पात्र रखें। इस वास्तु उपाय से किचन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा
किचन के लिए सबसे अच्छा स्थान दक्षिण-पूर्व को माना जाता है। खाना बनाते समय आपका मुख पश्चिम दिशा की तरफ भी हो सकता है। गैस को हमेशा किचन के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। रसोई में अग्नि तत्व होने की वजह से यह उस कोने में होना चाहिए जहां अग्नि के देवता मौजूद हों।
खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर हो तो अच्छा माना जाता है। आप पश्चिम दिशा की ओर मुख न करें तो बेहतर होता है। कभी भी गैस स्टोव के ऊपर कोई ऑब्जेक्ट नहीं रखना चाहिए।
वैसे वास्तु की मानें तो आपके खाना बनाने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण पूर्व को माना जाता है और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना बनाने से बचने की सलाह दी जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com, unsplash.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।