क्या शादीशुदा महिलाएं काली बिंदी लगा सकती हैं? जानें क्या कहता है शास्त्र

अगर आप माथे पर बिंदी लगाती हैं तो इससे जुड़ी कुछ ज्योतिष बातों को जरूर जान लेना चाहिए, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। 

 

can married women keep black bindi

भारतीय संस्कृति में बिंदी लगाने से शादीशुदा महिलाओं का श्रृंगार पूरा माना जाता है। आमतौर पर यह बिंदी फैशन के लिए लगाते हैं और इसे अपनी पोशाक से मैच करके लगाना पसंद करते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या विवाहित महिलाओं को किसी भी रंग की बिंदी लगानी चाहिए।

खासतौर पर जब बात काले रंग की बिंदी की होती है तब ये जान लेना जरूरी है कि इस रंग की बिंदी लगाई जा सकती है या इसके कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकते हैं। बिंदी सुहागिन महिला के सोलह श्रृंगार का एक अहम हिस्सा है और शास्त्रों में इसे बहुत ही जरूरी आभूषण की तरह बताया गया है।

इसे विवाह के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। इसे माथे के बीचो बीच लगाया जाता है जिसके प्रभाव से आपके शरीर के सातों चक्र नियंत्रित होते हैं। वहीं अगर सवाल यह है कि क्या शादीशुदा महिलाएं काली बिंदी लगा सकती हैं तो आइए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य अरविन्द त्रिपाठी जी से विस्तार से जानें।

बिंदी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

why we should wear bindi

अगर हम ज्योतिष की मानें तो बिंदी सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी होती है। बिंदी महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक और सौंदर्य के लिए सहायक सामग्रियों के रूप में माथे में लगाईं जाती है और इसका संबंध तीसरी आंख से होता है।

माथे के जिस स्थान पर बिंदी लगाईं जाती है वह स्थान तीसरी आंख का होता है और यह तीसरी आंख, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक जागृति से जुड़ी दिव्य दृष्टि का प्रतीक मानी जाती है।

ज्योतिष की मानें तो हम जिस स्थान पर बिंदी लगाते हैं वह हमारे शरीर का छठा चक्र होता है जिसे आज्ञा चक्र कहा जाता है। इसी स्थान पर तीसरा नेत्र होता है और बिंदी लगाने वाली जगह को अंतर्ज्ञान से जोड़ा जाता है जिसका अर्थ यह हुआ कि बिंदी लगाने से आपका आतंरिक ज्ञान बढ़ताहै और आपकी बुद्धि को भी बढ़ावा मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें: शादीशुदा महिलाओं के लिए क्यों खास होती है बिंदी? जानें इसका महत्व

बिंदी के रंगों और ग्रहों का प्रभाव

ऐसा माना जाता है कि बिंदी के अलग रंग ग्रहों से संबंध रखते हैं। आमतौर पर सुहागिन महिलाओं को लाल रंग की बिंदी लगाने की सलाह दी जाती है। दरअसल लाल लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा होता है और इसे शक्ति और वैवाहिक आनंद का प्रतीक माना जाता है।

सकारात्मक वैवाहिक ऊर्जा का आह्वान करने के लिए विवाहित महिलाएं आमतौर पर लाल बिंदी लगाती हैं। वहीं काली बिंदी को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है, क्योंकि शनि का रंग काला होता है।

यह ग्रह अनुशासन, सहनशक्ति और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। शनि को कर्म पाठ से जुड़ा ग्रह माना है। मान्यता है कि काली बिंदी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है जिससे आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

विवाहित महिलाओं को काली बिंदी लगानी चाहिए या नहीं?

is black bindi good for women

शास्त्र के अनुसार विवाहित स्थियों की लाल, हरी, पीली, नीली, नारंगी, गुलाबी या अन्य किसी भी रंग की बिंदी लगानी चाहिए, लेकिन काले रंग की बिंदी से बचना चाहिए। काला रंग शनि और राहु दोनों का रंग माना जाता है और यदि आप इस रंग की बिंदी लगाती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

ऐसी मान्यता है कि काले रंग की बिंदी लगाने से आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं और सामंजस्य बनाने में परेशानी आ सकती है, इसलिए काली बिंदी से बचना ही ठीक है। हालांकि कुँवारी लड़कियां इस रंग की बिंदी लगा सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार काली बिंदी से नकारात्मक ऊर्जा माथे में एकत्रित होती है और पूरे शरीर में फैलने लगती है. इसलिए शास्त्रों में इस रंग की बिंदी लगाने की मनाही है।

इसे जरूर पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार सुहागिन स्त्रियों के लिए सिंदूर लगाने का कौन-सा दिन है शुभ

काली बिंदी कैसे लगाई जा सकती है?

अगर आप माथे पर काली बिंदी लगा रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप कभी भी इसे अकेले न लगाएं। काली बिंदी को हमेशा अन्य किसी रंग की बिंदी के साथ लगाना चाहिए। जैसे कि आप इसे लाल, पीली या अन्य किसी बिंदी के साथ माथे पर लगा सकती हैं जिससे इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

विज्ञान के अनुसार काली बिंदी लगाना कितना सही है?

black bindi for married women good or bad

अगर हम ज्योतिष से हटकर विज्ञान की बात करें तो काला रंग किसी भी व्यक्ति में आत्मविश्वास भरता है और उनका आकर्षण बढ़ता है। यदि आप काले रंग की बिंदी माथे पर लगाती हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और ये फैशन की वजह से भी आपके आकर्षण को बढ़ाती है। काले रंग की बिंदी लगाने से चेहरे की रौनक बढ़ती है और चेहरे में अलग आकर्षण आता है, इसलिए आप काली बिंदी लगा सकती हैं।

अगर हम ज्योतिष की न मानें तो काली बिंदी लगाना या न लगाना आपकी पसंद पर निर्भर करता है, हालांकि इसे एक अंधविश्वास के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन यदि आप ज्योतिष पर विश्वास रखती हैं तो काले रंग की बिंदी से बचना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP