अगर आप विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो उससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित क्या नियम हैं। भारत के मुकाबले कुछ देश जैसे अमेरिका और इंग्लैंड में भी प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे ऑप्शन हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन नियमों के बारे में आपको प्रॉपर्टी खरीदने से पहले पता होना चाहिए।
क्या कोई भी भारतीय अमेरिका में प्रॉपर्टी खरीद सकता है?
जी हां, कोई भी भारतीय अमेरिका में अगर रह रहा तो वह प्रॉपर्टी खरीद सकता है। विदेशियों के जमीन खरीदने पर यूएस में कोई भी पाबंदी नहीं है पर घर खरीदने पर कई बार कोऑपरेटिव या होम ओनर एसोसिएशन आदि कुछ पाबंदी लगाते हैं। इनके अपने नियम-कानून होते हैं। अमेरिका में प्रॉपर्टी खरीदते समय या निवेश करते समय भारतीय व्यक्ति पर कुछ टैक्स लागू होते हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।
वार्षिक टैक्स रिटर्न
फाइनेंस एक्सपर्ट भानु पाठक के अनुसार, अमेरिका में संपत्ति रखने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह नागरिक हो या विदेशी उसको हर साल अपना वार्षिक टैक्स रिटर्न दाखिल करना होता है। अपना टैक्स दाखिल करके आप टैक्स बेनिफिट और कटौती भी प्राप्त कर सकती हैं। आईआरएस (इंटरनल रिवेन्यू सिस्टम) एक विदेशी निवेशक के रूप में वार्षिक टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए एक प्लेटफार्म होता है।
इसे भी पढ़ें- विदेश भेजना चाहती हैं पैसा तो पहले जान लीजिए इससे जुड़े नियम
फेडरल टैक्स
इसे मृत्यु कर या संपत्ति कर के रूप में भी जाना जाता है। फेडरल कर (टैक्स) वह है जहां आईआरएस एक रियल एस्टेट निवेशक, विदेशी या नागरिक से उनकी संपत्ति के मूल्य का 46 प्रतिशत शुल्क लेता है। इसमें विदेशी खरीदारों के लिए 60,000 डॉलर की छूट भी शामिल होती है।इसे भी पढ़ें-जानिए आखिर क्या होता है नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट
कैपिटल गेन टैक्स
अमेरिका में संपत्ति खरीदने पर कैपिटल गेन टैक्स भी लगता हैॉ। इसका मतलब है कि संपत्ति यानी प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद उसे बेचने से अर्जित मुनाफे पर टैक्स लगता है। यदि आप एक वर्ष में अपनी अमेरिकी संपत्ति बेचने पर विचार कर रही हैं, तो कैपिटल गेन टैक्स को ध्यान में रखें।(विदेश में रहकर कर रही हैं पढ़ाई तो इन 3 हैक्स से बचाएं पैसे)
क्या भारतीय संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यावसायिक संपत्ति खरीद सकते हैं?
अमेरिकी कानूनों और विनियमों के अधीन, यदि आप उनका पालन करते हैं तो आप संयुक्त राज्य में वाणिज्यिक संपत्ति खरीद सकते हैं।
क्या भारतीयों को संयुक्त राज्य अमेरिका में संपत्ति खरीदने के लिए अमेरिका स्थित एजेंट या वकील की आवश्यकता है?
अमेरिका में नियमों और कानूनों का अनुपालन करने के लिए स्थानीय वकील से मदद लेने की सिफारिश की जाती है, लेकिन एजेंट का होना अनिवार्य नहीं है।
अमेरिका में प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित यह सभी नियम आपको पता होने चाहिए। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों