अपनी एक्टिंग और मेहनत से जीरो से हीरो बने हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने वाले है जो अपनी एक्टिंग और मेहनत से जीरो से हीरो बने हैं।

Who is the most hardworking actor in Bollywood

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नही है। कई लोग इंडस्ट्री में कदम रखते है लेकिन सब को वह फेम नही मिलता जो उन्हें चाहिए होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारें में बताने वाले है। जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

आलिया भट्ट


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट का आता है। आलिया भट्ट अब भले किसी पहचान की मोहताज ना हो लेकिन शुरुआती दिनों में लोगों ने उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नही किया था। आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ थी उनकी इस फिल्म के बाद लोगों ने इसका अंदाजा नही लगाया था कि वह 'गगूबाई' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करेगी। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग और मेहनत से जीरो से हीरो का सफर तय किया है।

इसे भी पढ़ें:फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है आलिया भट्ट की कमाई

सैफ अली खान


सैफ अली खान की शुरुआत इंडस्ट्री में इतनी खास नही हुई थी। ऐसे में लोगों को लगा था कि वह इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नही पाएंगे लेकिन उन्होने अपनी एक्टिंग और मेहनत से खुद को साबित किया है। पहली फिल्म के बाद एक्टर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और करोड़ो लोगों के दिल में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है।

इसे भी पढ़ें:20 साल पहले और अब में इतना बदल गई हैं करीना कपूर, तस्वीरें देख पहचानना होगा मुश्किल

करीना कपूर


करीना कपूर आज भले किसी पहचान की मोहताज ना हो लेकिन शुरुआती दिनों में लोगों को लगा नही था कि वह ज्यादा दिनों तक इंडस्टी में नही टिकेगी। करीना की डेब्यू फिल्म ‘Refugee’ लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था लेकिन इस फिल्म के बाद करीना की फिल्म कुछ खास कमाल नही कर पाई थी। ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि वह अब इंडस्ट्री में नही चल पाएंगी। करीना कपूर ने फिल्म ‘जब वी मेट’ से खुद को साबित किया। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Pic Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP