ब्रेकअप, यह शब्द सुन कर ही डिप्रेशन होने लगता है मगर, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो जाने वाली स्थिती से गुजर चुके है। यह बेहद खराब स्थिती होती है। सबके होने के बावजूद आदमी खुद को अकेला महसूस करने लगता है। अपने अंदर खामिया तलाशने लगता है। ब्रेकअप के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगता है। हो सकता है कि ऐसा आप में से भी किसी के साथ हुआ हो और आप भी अवसाद की शिकार हो गई हों। अगर ऐसा है तो, बॉलीवुड की कुछ मूवीज आपके लिए दवा की तरह काम कर सकती हैं और आपको आगे बढ़ने की हिम्मत दे सकती हैं।
क्वीन
इस फिल्म में कंगना रनौत ने दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी शादी उनके बचपन के दोस्त से पक्की हो जाती है। शादी को लेकर रानी के कई सारे ख्वाब होते हैं। मगर शादी से ठीक एक दिन पहले लड़का शादी से इंकार कर देता है। रानी को इसका गहरा सदमा लगता है। वह खुद को कमरे के अंदर बंद कर लेती है। मगर शादी के बाद उसे हनीमून पर पैरिस जाना होता है। इसके लिए उसने सालों से सेविंग्स की होती हैं। वह अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अकेले ही पैरिस चली जाती है। वहां जा कर उसे बहुत अच्छे दोस्त मिलते हैं जो उसे उसकी टूटी हुई शादी के गम से बाहर निकाल देते हैं। यह फिल्म आपको सीख देती है कि दोस्त कितने महत्वपूर्ण होते हैं। दोस्तों के साथ आप सारे गमों को भुला कर जिंदगी की नई शुरुआत कर सकती हैं।
जब वी मेट
फिल्म जब वी मेट की गीत तो आपको याद ही होगी। अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए वह अपने घर से भाग जाती है। बाद उसका बॉयफ्रेंड उससे शादी नहीं करता। दुखी हो कर गीत न घर जाती है और न ही ब्यॉफ्रेंड के पास रुकती है। वह गुमनामी का जीवन जी रही होती है। तब ही उसका दोस्त उसे तलाशता है और तब गीत को अहसास होता है कि वह उससे प्यार करती थी जो उससे प्यार नहीं करता था और उसे नजरअंदाज कर रही थी जो उससे प्यार करता है। रियल लाइफ में भी इस बात का ख्याल रखें। एकतरफा प्यार हमेशा दुख ही पहुंचाता है।
यह जवानी है दीवानी
यह भी चार दोस्तों की कहानी है। इस कहानी में लड़की को लड़के से प्यार होता है मगर लड़के को अपने करियर से प्यार होता है। मगर जब वह देखता है कि लड़की बिना कुछ एक्सपेक्टेशन के उससे प्यार करती हैं तो उसे भी इस बात का अहसास होता है। इसी मूवी में एक कहानी ऐसी भी जिसमें लड़की अपने दोस्त से कभी प्यार का इजहार कर ही नही पाती और आखिर में वह किसी और से शादी करके खुशी-खुशी अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाती है। लाइफ आगे बढ़ते रहने का ही नाम है। इसलिए ब्रेकअप को दिल न लगाएं और लाइफ में नई शुरुआत करें।
कॉक्टेल
यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। इसमें वेरोनिका और गौतम एक दूसरे के साथ लिवइन में रहते हैं। बाद में इनके बीच मीरा आजाती है। गौतम को मीरा से प्यार हो जाता है और वह वेरोनिका को छोड़ देता। इस गम में वेरोनिका अपनी दोस्त मीरा को घर से निकाल देती है। डिप्रेशन के चलते वह ड्रिंक भी करने लगती है और नशे में उसका एक्सीडेंट हो जाता है। मगर बाद में उसे अहसास होता है कि अगर गौतम उससे प्यार नहीं करता तो उसे जबरदस्ती पाने की कोशिश करने भी बेकार है। बाद में वेरोनिका खुद ही गौतम और मीरा की शादी कराती है। यह फिल्म सिखाती है की ब्रेकअप होने के बाद आप अपने बॉयफ्रेंड का पीछा करने की जगह अपनी लाइफ को सुधारें और आगे बढ़ जाएं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों