बॉलीवुड में वैसे तो कई चर्चित शादियां हुई हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसी रही हैं जो विवादित भी थीं। अक्सर लोग फिल्म स्टार्स के बारे में गॉसिप करना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ गॉसिप सालों साल चलते हैं। बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ चर्चित रही थीं बल्कि विवादित भी थीं।
1. श्रीदेवी और बोनी कपूर
रूप की रानी श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से गुपचुप तरीके से शादी की थी तो इसके बारे में पूरी इंडस्ट्री में बातें हो रही थीं। खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके अलावा, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर इनके अफेयर की बात सुनकर शॉक में चली गई थीं। मोना और श्रीदेवी की काफी अच्छी दोस्ती थी और मोना ने कुछ दिन श्रीदेवी को अपने साथ अपने घर पर भी रखा था, लेकिन बाद में श्रीदेवी की वजह से मोना और बोनी की 13 साल की शादी टूट गई।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी कुछ समय तक सीक्रेट भी रही थी, लेकिन आखिरकार ये बात खुल गई और सभी इसे लेकर बातें करने लगे। इस दौरान श्रीदेवी को भी काफी कुछ सहना पड़ा और उनपर शादी तोड़ने का आरोप लगाया गया। मोना कपूर इस शादी से पूरी तरह से टूट गई थीं। इस शादी को लेकर कई सालों तक चर्चा होती रही।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी
2. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी भी एक अनोखी शादी थी और विवादित भी। हेमा मालिनी के लिए जीतेंद्र भी गर्लफ्रेंड शोभा को छोड़ने के लिए तैयार थे, हेमा मालिनी के लिए संजीव कुमार हमेशा गम में रहे, हेमा मालिनी ने आखिर धर्मेंद्र से शादी की जिसके सभी खिलाफ थे। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और हेमा और धर्मेंद्र के बीच उम्र का फासला भी बहुत था। इतना ही नहीं धर्मेंद्र के पहले से ही चार बच्चे भी थे। इसके अलावा, पंजाबी धर्मेद्र और दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली हेमा के बीच का कल्चर डिफरेंस भी बहुत था। दोनों के घर वाले भी इसके खिलाफ थे और हेमा मालिनी के पिता ने तो उनसे बात करना तक बंद कर दिया था।
हेमा मालिनी के पिता के स्वर्गवास के बाद हेमा ने ये फैसला किया कि वो धर्मेंद्र से शादी करेंगी और इसके लिए दोनों स्टार्स ने इस्लाम कबूल किया। यहां तक कि उनका निकाह भी हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। यही कारण था कि इस शादी ने भी बहुत से विवादों को जन्म दिया और यही नहीं उस जमाने में कई महीनों तक सुर्खियों में यही शादी रही थी।
3. अमृता सिंह और सैफ अली खान
जहां 70 और 80 के दशक की विवादित शादियों की बात हो चुकी है वहीं 90 के दशक को कैसे भूला जा सकता है। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की शादी ने जितनी सुर्खियां बटोरी थीं और जितने विवाद खड़े किए थे उतने ही अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी ने भी किए। इन दोनों ने तब शादी की जब अमृता सिंह का करियर बहुत अच्छा चल रहा था और सैफ अली खान का डेब्यू होना बाकी था।
अमृता सिंह सैफ अली खान से 13 साल बड़ी थीं और उस समय के हिसाब से ये बहुत बड़ा एज गैप था। इतना ही नहीं इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले भी खिलाफ थे। अमृता ने निकाह करने के लिए अपना धर्म बदला और अक्टूबर 1991 में इन दोनों की शादी हुई। हालांकि, ये शादी नहीं चल पाई और 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस जोड़े की शादी और तलाक दोनों ने ही बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
4. नरगिस और सुनील दत्त
आज भी इंटररिलीजन शादी को लेकर इतने विवाद होते हैं तो उस दौर में तो सोच ही लीजिए क्या हुआ होगा। इस बारे में संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में एक सीन भी है जहां सुनील दत्त अपने बेटे को बताते हैं कि कैसे परिवार और यहां तक कि अंडरवर्ल्ड के प्रेशर के बाद भी उन्होंने नरगिस दत्त से शादी की। राज कपूर से ब्रेकअप के बाद नरगिस दत्त ने सुनील दत्त से रिश्ता बनाया। दरअसल, एक फिल्म के सेट पर आग लगने के बाद नरगिस को सुनील दत्त ने बचाया था।
'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन फिल्म के रिलीज होने तक दोनों को शांत रहना था। बंटवारे के कुछ सालों बाद इतनी हाई प्रोफाइल हिंदू-मुस्लिम रिलेशनशिप ने बहुत विवाद पैदा किए। सुनील दत्त को धमकियां भी मिलीं। पर सभी बंदिशों को तोड़ते हुए इन दोनों ने 1958 में शादी कर ली।
इसे जरूर पढ़ें- शर्मीला टैगोर, नीतू सिंह, जया बच्चन, डिंपल कपाड़िया सहित इन 10 बॉलीवुड जोड़ियों की शादी की तस्वीरें
5. बिपाशा बासू और करण सिंह ग्रोवर
इस शादी को लेकर विवाद सिर्फ करण सिंह ग्रोवर की दो शादियों के कारण हुआ था। बिपाशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #MonkeyLove के साथ अपनी और करण की तस्वीरें शेयर करती हैं और इस हैशटैग को लेकर भी लोगों ने कई सारे मीम्स बनाए। करण सिंह ग्रोवर इसके पहले अपनी दो शादियां तोड़ने को लेकर फेमस हैं और उन्हें लेकर ये बातें अभी तक चल रही हैं कि वो बिपाशा के साथ भी यही करेंगे। करण की पहली पत्नी श्रद्धा निगम के साथ उनकी शादी 1 साल भी नहीं चल पाई और इसके बाद करण की दूसरी पत्नी जेनिफर के साथ उनकी शादी दो साल भी पूरे नहीं कर पाई। यही कारण है कि लोगों को करण की लॉयल्टी पर शक है क्योंकि गाहे-बगाहे उनके फ्लर्ट करने की बातें भी सामने आती रहती हैं।
6. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
इनकी शादी के बारे में बताने से पहले एक सवाल। आपने कितनी बार आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की तस्वीरें साथ देखी हैं? ध्यान कीजिए.. आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी जितनी विवादित रही थी उतनी ही विवादित उनकी मैरिटल लाइफ भी है। शादी के कई महीनों बाद रानी और आदित्य साथ में बाहर दिखे थे और उस समय की ये तस्वीर है।
आदित्य और रानी की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी और वो भी ऐसे कि जब इनकी शादी हुई तो लोगों को लगा कि ये मजाक चल रहा है और फेक न्यूज फैलाई जा रही है। इनकी शादी को लेकर यशराज स्टूडियो की तरफ से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी हुआ और तब पता चला कि 21 अप्रैल 2014 को आदित्य और रानी की शादी हो चुकी है। इनकी शादी इटली में हुई थी और उसके बाद ही लोगों ने इस खबर पर यकीन करना शुरू किया।
कहा जाता है कि आदित्य और उनकी पहली पत्नी पायल की 7 साल की शादी के टूटने के पीछे भी रानी का ही हाथ था। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी शादी के बाद भी पब्लिक में बहुत ही कम बार साथ में दिखे हैं और अभी भी उनकी एक आउटिंग भी सुर्खियां बटोर लेती है।
तो ये थीं बॉलीवुड की 6 सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शादियां। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों