बॉलीवुड में हर सेलिब्रिटी की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग होती है और उसी के आधार पर उसकी फिल्मों की सफलता व पॉपुलैरिटी निर्भर करती है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके लाखों-करोड़ों फैन हैं और वह उन्हें बडे़ परदे पर एक्टिंग करते हुए देखना काफी पसंद करते हैं। सेलेब्स की कई फिल्में हमेशा पाइपलाइन में रहती हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी आखिरी फिल्में उनकी डेथ के बाद रिलीज हुईं और दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया।
ऋषि कपूर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत और मीना कुमारी जैसे कलाकारों की फिल्में जब रिलीज हुईं, तो वह खुद उसे देखने के लिए जीवित नहीं थे। यकीनन यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन वो कहते हैं ना कि जीवन और मरण किसी के हाथों में नहीं है और किसी के चले जाने से दुनिया रूकती नहीं है। फिल्मी भाषा में कहें तो The Show Must Go On । तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आखिरी फिल्म उनके मरणोपरांत रिलीज हुईं-
ऋषि कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऋषि कपूर का। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और जब उन्होंने रिकवर होना शुरू किया था तो फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को साइन किया था। उन्होंने इस फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट भी किया था, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद परेश रावल ने इस रोल को कंप्लीट किया। इस फिल्म का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया गया। बता दें कि यह फिल्म हितेश भाटिया द्वारा लिखित और निर्देशित है।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने ही घर में मृत पाए गए थे। उनकी डेथ से पहले उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज के लिए तैयार थी। पहले फिल्म को मई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म को उनकी डेथ के बाद 24 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया गया। उनकी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया था। इस फिल्म के जरिए संजना सांघी ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू भी किया था।
इसे जरूर पढ़ें-अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती की अधूरी फिल्मों को किन एक्ट्रेसेस ने पूरा किया, जानें
श्रीदेवी
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक, श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में निधन हो गया। वह दुबई अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। लेकिन वहां से केवल उनका मृत शरीर ही भारत लौट पाया था। बता दें कि श्रीदेवी ने 2018 की फिल्म 'ज़ीरो' में एक कैमियो में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी डेथ के बाद यह फिल्म उसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल, जिन्हें अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था, ने अपने एक दशक के करियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया था। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो हफ्ते बाद स्मिता पाटिल ने 13 दिसंबर 1986 को दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी आखिरी फिल्म 'गलियों के बादशाह' उनके निधन के बाद 17 मार्च 1989 को रिलीज हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें-दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने साउथ की फिल्मों से की थी अपने करियर की शुरूआत
मीना कुमारी
कमाल अमरोही निर्देशित 'पाकीज़ा' साल 1972 में रिलीज़ हुई थी। यह मीना कुमारी के जीवन की ब्लॉकबस्टर मूवीज में एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹ 3 करोड़ कमाए। फिल्म की रिलीज के करीबन तीन हफ्ते बाद मीना कुमारी बीमार पड़ गईं और फिर उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीना कुमारी की आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' थी, जो 22 नवंबर 1972 में रिलीज हुई थी। जबकि उनकी मृत्यु 31 मार्च 1972 में हुई थी।
इसके अलावा, दिव्या भारती, मधुबाला, संजीव कुमार, शम्मी कपूर आदि सेलेब्स की आखिरी फिल्म भी उनकी डेथ के बाद रिलीज हुई थी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों