ये हैं वे सेलिब्रिटीज जिनकी अपने परिवार से रही अनबन

ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी अपने परिवार के साथ कुछ कारणों के चलते अनबन रही है। चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-27, 14:34 IST
bollywood celebs and their relation with family in hindi

रिश्ते हमें एक साथ बांधकर रखते हैं। परिवार हमारे जीवन में सबसे अनमोल चीज है। लेकिन कई बार इन्हीं रिश्तों में कई चीजों को लेकर अनबन शुरू हो जाती है। जिसके कारण हम अपने माता-पिता या भाई-बहन से दूर होने लगते हैं। कई बार तो लोग अपने रिश्ते ही तोड़ देते हैं। हालांकि, इसके पीछे सबके अपने-अपने कारण हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिनकी उनके माता-पिता से रिश्ते में खटास रही। चलिए जानते हैं कौन-से हैं ये स्टार्स।

रेखा

rekha ()बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका जीवन हमेशा से विवादों से घिरा रहा है। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशन वह हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। रेखा के भी अपने पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे।

रेखा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वह कभी भी फिल्में नहीं करना चाहती थीं। लेकिन घर के हालात देख उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करना पड़ा। जिसके लिए उनकी मां और रेखा ने खूब मेहनत की। जबकि उनके पिता जेमिनी गणेशन चाहते तो उन्हें आसानी से काम दिला सकते थे', क्योंकि वह तमिल इंडस्ट्री में काफी फेमस थे। शायद यही कारण है कि वह अपने पिता से नफरत करती हैं। यहां तक कि रेखा अपने पिता के अतिंम संस्कार तक में शामिल नहीं हुई थी।

अमीषा पटेल

amisha patel ()अमीषा पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनके भी अपने पेरेंट्स से रिश्ते अच्छे नहीं थे। उनके माता-पिता उनके काम से खुश नहीं थे। वह चाहते थे कि अमीषा शादी करें। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थीं। जिसके कारण उनके घर में बेहद झगड़े होते थे।

अपने शुरुआती करियर में अमीषा पटेल विक्रम भट्ट को डेट कर रही थीं। इसी दौरान उनके रिश्ते और खराब होने लगे। एक बार अमीषा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पेरेंट्स उनके पैसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण उन्होनें अपने पिता पर करोड़ों का मुकदमा भी किया था।

मल्लिका शेरावत

रीया लांबा यानी मल्लिका शेरावतके अपने पिता के साथ रिश्ते में हमेशा से ही अनबन रही। इसका कारण उनका ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का फैसला था। जिसके बाद से उनके पिता ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। क्योंकि वह हरियाणा के एक छोटे से परिवार से तालुक्क रखती हैं। जहां लड़कियों को काम करने से मनाही थी।

इसे भी पढ़ें:पिता के कारण मल्लिका शेरावत ने छोड़ दिया था परिवार का नाम और सरनेम

सुरवीन चावला

surveen chawalaटीवी की जानी मानी हस्ती सुरवीन चावला के संबंध भी उनके फैमिली के साथ कुछ खास नहीं रहे। क्योंकि उन्होनें अपनी फैमिली के खिलाफ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसका कारण हेट स्टोरी' में उनका डेब्यू था। इस पर उनके परिवार के करीबी सदस्य ने कहा था कि 'उनके पेरेंट्स काफी रुढिवादी सोच के हैं और फिल्म में उनके एक्सपोजर के कारण वह हैरान थे'।

इसे भी पढ़ें:रेखा की जिंदगी के 3 रहस्‍य, जो हैं आज भी अनसुलझे

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। हालांकि, उनके और ऋषि कपूर के रिश्ते के बारे में तो हम सभी जानते हैं। खुद रणबीर कपूर ने यह बात कही थी कि टजब मैं छोटा था तो मां-पापा के बीच खूब लड़ाई होती थी। जिसे देख मुझे बेहद बुरा लगता था। यही नहीं जब वह कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे, तब रणबीर अपने घर नहीं रहते थे। ऋषि जी ने भी यह बात कही थी कि वह परेशान रहते हैं क्योंकि रणबीर और वह दोस्त नहीं हैं। वह रणबीर के साथ अपने खराब रिश्ते पर कई बार बात कर चुके हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP