बचपन में ऐसी दिखती थीं शर्लिन चोपड़ा, तस्‍वीरें देखकर कहेंगे अरे ये कौन है

शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं ऐसे में आज हम आपको उनकी बचपन की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

 
Sherlyn Chopra hot pictures

बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। उनका लुक बाकी एक्ट्रेस से काफी अलग है। 11 फरवरी 1984 को जन्‍मीं शर्लिन अपने ग्लैमरस अंदाज और प्लेबॉय मैगजीन लिए फेमस हैं। उनके कई बोल्ड फोटो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे।

शर्लिन बोल्ड फोटो करती हैं शेयर

वह अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के लिए पोस्ट किया करती है। वहीं कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर किया है। अपने बचपन की तस्वीरों में उन्हें देखकर पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल हैं। ऐसे में चलिए देखते हैं अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें।

हैदराबाद में हुआ था शर्लिन का जन्म

birthday special sherlyn chopra childhood

हैदराबाद में जन्मीं शर्लिन बचपन में काफी क्यूट दिखती थी। (बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस के बचपन की तस्‍वीरें देखें)उनकी यह तस्वीर देखकर शायद आपको यकीन नहीं होगा कि ये हॉट मॉडल एक्ट्रेस शर्लिन हैं। स्कूल लाइफ में शर्लिन चोपड़ा काफी एक्टिव रहती थीं। शर्लिन ने सेंट एन्न कॉलेज फॉर वीमेन सिकंदराबाद से पूरी की है।

इसे भी पढ़ें:इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में खरीदा फ्लैट

2005 से शुरु हुआ था शर्लिन का करियर

birthday special sherlyn chopra

शर्लिन चोपड़ा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस का करियर 2005 में फिल्म टाइमपास से शुरू हुआ था। शर्लिन ने बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम बदला था। पहले अभिनेत्री का नाम मोना चोपड़ा था। शुरुआती दिनों से ही अभिनेत्री को मॉडलिंग का शौक था। वहीं स्कूल कंप्लीट करने के बाद अभिनेत्री ने ब्यूटी प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी की तरह शामिल हुई थी। वहीं इस प्रतियोगिता की शर्लिन विजेता भी रही थी।

इसे भी पढ़ें:जानिए क्यों प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के लिए सेरोगेसी का चुना ऑप्शन

फिल्म कामसूत्र 3 डी निभा चुकी है मुख्य भूमिका

sherlyn chopra childhood photos

शर्लिन चोपड़ा इंग्लिश फिल्म कामसूत्र 3 डी की मुख हीरोइन रह चुकीं हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर सीरियल से लेकर कई शोज में भी नजर आ चुकी है। अक्सर अपने बोल्ड लुक से लोगों को दिवाना बनाने वाली शर्लिन चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

कईकंट्रोवर्सी का रह चुकी हैं शिकार

वहीं हाल ही में शर्लिन चोपड़ा दीपिका के 'बेशर्म रंग' गाने में भगवा बिकिनी विवाद में कूद गई हैं। जिसके बाद से ही फिल्म 'पठान' को बॉयकॉट किया जाने लगा था। इसके अलावा भी वह कई बड़े कंट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Pic Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP