herzindagi
bigg boss most flop seasons

Bigg Boss: ये थे कुछ बिग बॉस के सबसे फ्लॉप सीजन

आपने बिग बॉस के हिट सीजन के बारे में सुना होगा, आज हम आपको उन सीजन के बारे में बताएंगे जो सबसे फ्लॉप थे। 
Editorial
Updated:- 2022-09-30, 13:13 IST

Bigg Boss Flop Season: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो में से एक है बिग बॉस। मेकर्स हर साल इस शो के नए सीजन लेकर आते हैं। 1 अक्टूबर को बिग बॉस 16 का प्रीमियर लॉन्च होने वाला है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार में टीना दत्ता से लेकर जस्ट सुल जैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिस्सा लेंगे। हालांकि, देखना यग होगा कि हर बार की तरह क्या यह सीजन धमाल मचा पाएगा? क्या 16वां सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब होगा?

शो हिट हो इसके लिए बिग बॉस में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स लाते हैं। अब तक बिग बॉस ने कई हिट सीजन दिए हैं। इनमें सीजन 13, 10, 8 शामिल है।

आज हम आपको सफल सीजन के बारे में नहीं बल्कि उनके बारे में बताएंगे, जिनमें बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद भी वह फ्लॉप हो गया। चलिए जानते हैं कौन-कौन से सीजन हैं इस लिस्ट में शामिल।

बिग बॉस सीजन 1

bigg boss most flop seasons nameसाल 2006 में सोनी एंटरटेनमेंट पर बिग बॉस का पहला सीजन शुरू हुआ था। इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। पहले सीजन में राहुल रॉय, करिश्मा शाह, रवि किशन, राखी सांवत जैसे बड़े कलाकारों ने शो में एंट्री ली थी। इसके बावजूद भी यह सीजन दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रहा। राहुल रॉय ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन में उस दौरान 1 सीजन को 2.72 रेटिंग्स मिली थी। इस हिसाब से बिग बॉस का पहला ही सीजन फ्लॉप था।

इसे भी पढ़ें:इस साल Bigg Boss में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे हैं ये फेमस चेहरे

बिग बॉस सीजन 3

bigg boss flop seasonsबिग बॉसके सारे सीजन में तीसरा सबसे फ्लॉप सीजन था। हालांकि, इसे बिग बी अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं दिखा। इस सीजन में श्मिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, शर्लिन चोपड़ा, विंदू दारा सिंह, राजू श्रीवास्तव के साथ-साथ कई अन्य कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। शो में जमकर लड़ाईयां हुईं। यहां तक कि कमाल राशिद खान ने गुस्से में आकर एक कंटेस्टेंट पर बोतल तक फेंक दी थी। इतना सब करने के बाद भी शो सफल नहीं हुआ था। इस सीजन को विंदू दारा सिंह ने जीता था।

इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

बिग बॉस सीजन 12

बिग बॉस सीजन 12 की टीआरपी भी बेहद कम थी। इस सीजन में करणवीर बोहरा,श्रीसंत, दीपक, दीपिका कक्कर, जस्लीन और अन्य कई कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। यह सीजन भी दर्शकों को लुभा नहीं पाया था।

बिग बॉस सीजन 15

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बिग बॉस 15 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें करण कुंद्रा से लेकर श्मिता शेट्टी ने भाग लिया था। इस सीजन को सबसे फ्लॉप सीजन माना गया है। इस सीजन में लव एंगल भी दिखाए गए। यहां तक कि टीआरपी के लिए राखी सांवत को भी बुलाया गया। जब राखी सांवत का जलवा नहीं चला ऐसे में उनके पति की एंट्री भी कराई गई। इन सब चीजों के बावजूद यह सीजन दर्शकों को पसंद नहीं आया। पहले कहा जा रहा था कि इस सीजन की ट्रॉफी करण कुंद्रा ले जाएंगे, लेकिन हुआ इसके विपरित और तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल की।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।