बिग बॉस का सीजन 16 दर्शकों के लिए रोजाना एंटरटेनमेंट का नया तड़का लेकर आ रहा है। आए दिन शो में कुछ न कुछ तो ऐसा जरूर होता है, जिससे शो के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। अन्य सीजन्स की तरह इस बार भी प्यार से लेकर तकरार की जंग रोजाना जारी है।
बिग बॉस एक ऐसा शो है, जहां लोग फेम पाने के लिए आते हैं, ताकि उन्हें दुनिया जान सकें और इंडस्ट्री में काम मिले। बिग बॉस में ऐसे कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं, जिन्होंने शो में खूब धमाल मचाया है। भले ही वह शो न जीत पाए हों लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। इसके बावजूद भी वह काम पाने में असफल रहें। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्ही कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे।
डॉली बिंद्रा
बिग बॉस के सीजन 4 में डॉली ब्रिंदा की आवाज पूरे घर में गुंजती थी। इस सीजन में उन्होंने जमकर लड़ाईयां की हैं। मनोज तिवारी के साथ उनका झगड़ा सभी को याद है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा था कि शो से निकलने के बाद उन्हें काम मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
तनीषा मुखर्जी
View this post on Instagram
बिग बॉस का सीजन 7 भी काफी हिट था। इस शो में फिजिकल वायलेंस से लेकर प्यार तक की हवाएं बेहिसाब चली थीं।काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इस शो में उन्हें अरमान कोहली से प्यार हो गया था। शो में अच्छा गेम खेलने के बाद भी उन्हें बाहर जाने के बाद कोई काम नहीं मिला।
राहुल रॉय
अपनी पहली ही फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बनने वाले एक्टर राहुल रॉय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन में आए थे और उन्होंने शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। इसके बाद सभी को लगा था की राहुल रॉय बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएंगे और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेंगे, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल विपरीत। शो के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखा नहीं गया।
इसे भी पढ़ें:बिग बॉस में हुई इन लड़ाइयों ने मचा दिया था बवाल, केवल जुबान ही नहीं चले थे हाथ- पैर भी
गौतम गुलाटी
View this post on Instagram
बिग बॉस 8 में गौतम गुलाटी का शुरुआती गेम काफी अच्छा नहीं था क्योंकि वह भीड़ के साथ खेल रहे थे। कुछ समय बाद जब उन्हें असली गेम समझ आया तब वह अकेले शेर की तरह मैदान में कूद पड़े। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, शो जीतने के बाद भी वह इंडस्ट्री का फेमस चेहरा नहीं बन पाएं।
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
अरमान कोहली
शो में आने से पहले भी अरमान कोहली इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने बॉलीवुड में काफी काम किया है। इसके बाद वह बिग बॉस 7 में नजर आए थे। इस शो में उनकी हर एक कंटेस्टेंट से जमकर लड़ाइयां हुईं। यहां तक कि उन पर सोफिया हयात के साथ फिजिकल वायलेंस करने का इल्जाम भी हैं। शो में वह तनीषा मुखर्जी के करीब आए थे। दोनों को प्यार सातवें आसमान पर था। हालांकि, शो से बाहर निकलने के बाद अरमान को काम नहीं मिला और वह बड़े पर्दे पर नहीं दिखें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram armaankohliofficial,welcometogauthamcity,tanishaamukerji & dollybindra_dubai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों