भारती सिंह का बेटा गोला है उनसे भी क्यूट, आप भी देखिए मां-बेटे की जोड़ी का कमाल

भारती सिंह की तरह उनका बेटा भी बहुत क्यूट है। आप भी देखिए लक्ष्य के वायरल वीडियोज। 

 
bharti singh son lakshya videos

लाफ्टर क्वीन भारती और हर्ष की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम लक्ष्य है। लोगों को लक्ष्य बहुत क्यूट लगता है और यही वजह है कि हर वक्त लक्ष्य का कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। बता दें कि भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। वो कभी लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक शेयर करती हैं तो कभी खुद अपने गोला को जोकर बना देती हैं। गोला की वीडियो देखकर आप भी लोगों की तरह उनके दीवाने हो जाएंगे। आइए देखते हैं भारती के बेटे के मजेदार वीडियोज।

बातें समझने लगा है गोला

कुछ समय पहले भारती सिंह ने गोला का हैरी पॉटर लुक शेयर किया था जिसमें वो काफी क्यूट लग रहा था। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो गोला से बात कर रही थीं और सामने से गोला भी जवाब देने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में गोला तरह-तरह की अवाजे निकालता नजर आ रहा है जिसके जवाब में भारती कहती हैं कि क्या बोल रहो हो बेटा, ना आप रो रहे हो, ना हंस रहे हो, चाहते क्या हो? भारती अपने बेटे के साथ खूब बातें करती हैं और फैंस के साथ भी समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लोग मां बेटे की कमाल की जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।

भारती ने अपने ही बेटे को बनाया जोकर

भारती अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो बाकी सभी के साथ-साथ अपने बेटे के साथ भी खूब हंसी मजाक करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने गोला को जोकर वाला लुक शेयर किया था। इस पोस्ट पर उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ-साथ नजर वाली इमोजी भी पोस्ट की थी जो साफ करता है कि भारती भी हर मां की तरह अपने बेटे को बुरी नजर से बचाना चाहती हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को अपने बेटे को जन्म दिया था। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर गोला की डिलीवरी के बारे में जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ेंःघर में कितना कैश और सोना रखते हैं आप? जानें क्या है लिमिट

हर्ष और भारती अपने बेटे गोला को बहुत प्यार करते हैं। छोटे से लक्ष्य के सोशल मीडिया पर अभी से ढेर सारे फैम पेज भी बन गए हैं। लोग भी गोला की क्यूटनेस पर फिदा हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Bharti Singh/Instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP