Bhai Dooj Tilak Muhurat 2024: भाई दूज का पर्व हर साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर, दिन रविवार को है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज का यह दिन बहन और भाई के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई की रक्षा और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही, शुभ मुहूर्त पर भाई के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं। इस साल भाई को तिलक लगाने का सही समय क्या है, किस विधि और नियमों का पालन करके तिलक लगाई जाती है, आइए इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।
भाई दूज पर तिलक के लिए शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat 2024)
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 01:06 बजे से 03:17 बजे तक है। इस साल भाई को तिलक लगाने के लिए सिर्फ 2 घंटे 11 मिनट का ही समय है। इस समय के भितर भाइयों को अपनी-अपनी बहन के घर पर पहुंच जाना उचित रहेगा, ताकि वे समय पर विधि-विधान से भाई को तिलक लगा सके।भाई दूज के दिन 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। उस दिन सौभाग्य योग प्रात:काल से लेकर दिन में 11 बजकर 40 मिनट तक हैं। इसके बाद से शोभन योग बन रहा है, जो पूरी रात तक चलेगा। ये दोनों ही योग धार्मिक कार्यों के लिए शुभ हैं।
भाई को तिलक लगाने का नियम और विधि (Bhai Dooj Tilak Ke Niyam)
- भाई दूज पर पूजा की थाली की थाली को अच्छी तरह सजा लें।
- थाली में सिन्दूर, चंदन, रोली, अक्षत, फल, फूल, मिठाई और सुपारी अवश्य रखें।
- तिलक लगाने से पहले चावल से चौक जरूर बनाएं।
- इसके बाद, भाई की सुरक्षा की कामना करते हुए उन्हें तिलक लगाएं।
- तिलक के बाद भाई को फल, नारियल, मिश्री, पान के पत्ते और काले चने दें।
- अब भाई की आरती उतारें।
- आरती के बाद, भाई को अपने हाथों से मिठाई खिलाएं।
- अंत में, भाई अपनी बहनों को अपनी बजट के अनुसार उपहार दे सकते हैं।
भाई दूज पर तिलक लगाने का महत्व (Bhai Dooj Tilak Mahatva)
भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का अहम महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे और तभी से यह पर्व मनाया जाने लगा। कहते हैं इस दिन बहन द्वारा भाई को तिलक करने से उनका भाग्य खुल जाता है। भाई की आयु लंबी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इसे भी पढ़ें-भाई दूज पर बहन को करना चाहते हैं खुश, तो इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों