Bhaidooj Gift For Sister: भाई दूज के त्यौहार पर आप अपनी बहन को क्या देने वाले हैं? चॉकलेट्स, स्वीट्स, ड्रेसेस आदि तो सब देते हैं क्यों न इस बार उन्हें कुछ नायाब तोहफा देकर खुश करें। इस भाई दूज पर आप अपनी बहन को एक शानदार स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपको बजट की चिंता है, तो उसका भी सॉल्यूशन हमारे पास है। आज हम आपको ऐसी कुछ ब्रांडेड स्मार्ट वॉच के ऑप्शन बताएंगे, जिन्हें आप सिर्फ 2000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं। चलिए ऐसे ही शानदार ऑप्शन्स पर एक नजर आप और हम भी डालें।
Zebronics FIT180CH
यह स्मार्टवॉच आपको 2000 नहीं बल्कि सिर्फ 1000 रुपये में मिल सकती है। जेब्रोनिक्स एक बढ़िया और रिलायबल कंपनी है। इस वॉच में आपको 12 स्पोर्ट मोड्स मिलते हैं। इतना ही नहीं, आप इसे चेहरे से कस्टमाइज कर सकते हैं। इतनी कम कीमत में इस वॉच में आप SPO2, ब्लड प्रेशर पर नजर रख सकते हैं। साथ ही यह वाटरप्रूफ भी है। यह घड़ी 3 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।
Fire-Boltt Ninja 3
अमेजन की लिमिटेड डील में इस वॉच को आप सिर्फ 1799 रुपये में खरीद सकते हैं। 5 रंगों में मौजूद इस वॉच की पावरफुल बैटरी लाइफ 7 दिनों तक चलने के साथ 25 दिनों तक स्टैंड बाई पर रहने का दावा करती है। आप इसमें अपने डेली स्टेप्स, स्लीप, फिटनेस, ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट आदि को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 60 स्पोर्ट मोड्स उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा आप अपनी सारी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकेंगे। वॉटर रेजिस्टेंस होने के साथ यह डस्ट, स्पिल्स, रेनड्रॉप्स और स्वेटप्रूफ भी है।
इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन को गिफ्ट में ना दें ये चीजें
TAGG Verve NEO
8 खूबसूरत रंगों में मौजूद यह स्मार्ट वॉच आप केवल 1500 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वॉच में आप रियल टाइम ब्लड ऑक्सीजन SPO2 और हार्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, महिलाएं अपनी मेंस्ट्रुअल साइकिल (पीरियड्स के दौरान खाएं ये चीजें) को भी इसमें आसानी से ट्रैक कर सकेंगी। 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आने वाली यह वॉच वॉटरप्रूफ भी है। आप इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ-साथ स्मार्ट रिमाइंडर्स भी लगा सकते हैं।
BoAt Wave Lite
1.69 फुल एचडी डिसप्ले के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच 3 शानदार रंगों में उपलब्ध है। इसका अल्ट्रा स्लिम और लाइटवेट डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसमें मौजूद स्पोर्ट्स मोड्स की मदद से आप अपनी डेली एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती हैं। यह वॉच बाकी स्मार्टवॉच की तुलना में गूगल फिट और एप्पल फिट को सपोर्ट करती है, ताकि आप अपनी हेल्थ अपडेट पा सकें।
Noise ColoFit Pulse
10 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आने वाली यह स्मार्ट वॉच दो स्टाइल में उपलब्ध है। यह ऑटोमेटिक रूप से आपका ब्लड ऑक्सीजन (ऑक्सीजन लेवल को ठीक करने के टिप्स) ट्रैक करने के साथ, रियल टाइम हार्ट रेट पर भी नजर रखती है। साथ ही आपके स्लीप क्वालिटी को भी एनालाइज करने का दावा करती है। अपनी पसंद के अनुसार आप इसके 60+ क्लाउड बेस्ट फेसेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें 8 स्पोर्ट मोड्स हैं और 1.4 फुल टच एचडी डिस्पले है।
इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022: इस भाई दूज बहनों को दें ये शानदार गिफ्ट
अब अपनी बहन के लिए इन ब्रांडेड स्मार्ट वॉच में से आप अपने बजट वाली वॉच आराम से चुन सकते हैं। हमें यकीन है इस तोहफे को देख आपकी बहन बहुत खुश होगी।
अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई तो इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। इसी तरह पॉपुलर गैजेट्स के बारे में हम आपको बताते रहेंगे। ऐसे आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Amazon, Freepik & Google Searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों