कम बजट में करनी है शादी की शॉपिंग, कोलकाता के इन बाजारों को करें एक्सप्लोर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वैसे तो मिठाइयां बेहद मशहूर हैं। लेकिन केवल मिठाइयां ही नहीं यहां वेडिंग मार्केट भी फेमस हैं। अगर आप अपने शादी की शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको इस लेख में कोलकाता के कुछ ऐसी दुकानों के बारे में जानते हैं, जहां आप कम बजट में बेस्ट शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। 

Best Wedding shopping markets in kolkata ()

सभी लड़कियों का एक सपना होता है कि वह अपनी शादी में बेहद खुबसूरत दिखें। वहीं कुछ लड़कियों का तो सपना होता है, कि वह एकदम बॉलिवुड स्टाइल में शादी करें और उनका वैडिंग लहंगा भी किसी डिजाइनर लहंगे से कम ना हो। आजकल लड़किया ट्रैंड के हिसाब से ही शादी की शॉपिंग भी करती हैं। शादी की शॉपिंग करना इतना आसान काम नहीं होता है। चीजें बेहद मुश्किल से मिलती हैं और मिलती भी है, तो बेहद महंगी होती है। आपको किस फंक्शन के लिए किस तरह का लहंगा पहनना है। उसके अनुसार शाॉपिंग करना एक भारी टास्क जैसा है। आपको बता दें, कुछ मार्केट बाजार में इतने शानदार हैं कि आपको बिना किसी मेहनत के आसानी से सभी चीजें मिल जाएंगी। आइए इस लेख में हम आपको कम बजट में शादी की शॉपिंग के लिए कोलकाता के कुछ बाजारों के बारे में जानेंगे। जहां आप लाखों रुपए बचा सकते हैं और अच्छी खरीदारी भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं इन मार्केट में यूनिक डिजाइन वाले लहंगे भी आसानी से मिल जाते हैं।

कोलकाता का बड़ा बाजार शाॉपिंग के लिए है खास

abc fashion burrabazar kolkata saree wholesalers laxxsow

कोलकाता के बड़ा बाजार में आपको सबसे अच्छे कलेक्शन की साड़ियां और शेरवानी काफी सुंदर और कम दाम में मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, अगर आपको अपनी साड़ी या फिर दूल्हे की शेरवानी को कुछ अलग तरीके से डिजाइन करवानी है, तो इसके लिए बड़ा बाजार से अच्छा ऑप्शन और कोई हो ही नहीं सकता है। अगर आप बड़ा बाजार जा रहे हैं, तो रविवार के दिन भूलकर भी न जाएं। आप सोमवार से लेकर शनिवार तक आसानी से कम भीड़ में शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर डिजाइनर चूड़ियां भी मिल जाएंगी।

हातिबागान बाजार में मिलेंगे लहंगे के ट्रैंडी डिजाइंस

कोलकाता का हातिबागान बाजार सबसे मशहूर बाजारों में से एक हैं। इस मार्केट में आपको लहंगी के नए और यूनिक डिजाइंस आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको डिजाइन वाली साड़ियां सिल्क साड़ियां संबलपुरी साड़ियां हैंडलूम साड़ियां कांजीवरम और बनारसी साड़ियां मिल जाएंगी। अगर आप बजट में अच्छी साड़ियां खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

इसे जरूर पढ़ें - ड्रीम वेडिंग प्लान कर रहे हैं तो ऐसे बना सकते हैं बजट, जानें सेविंग टिप्स

बागरी बाजार से खरीदें सीरियल की बहुओं वाले स्टाइलिश लेहेंगे

maxresdefault

अगर आप बेहद फिल्मी हैं, तो आप कोलकाता के बागरी बाजार में सीरियल की बहुओं वाले स्टाइलिश लहेंगे आराम से खरीद सकते हैं। आपको यहां हर कलर और अलग-अलग प्रकार के कपड़ों में डिजाइन के कलेक्शन्स आपको आसानी से कम बजट में मिल जाएंगे। आपको यहां शॉपिंग करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, आप यहां चूड़ियां, गहने, हैंड बैग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी आसानी से खरीद सकते हैं।

शगुन के लिफाफे के लिए बेस्ट है कोलकाता का बड़ा बाजार

cloth sagan envelope design

कोलकाता का बड़ा बाजार शगुन के लिफाफे खरीदने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको विभिन्न प्रकार के डिजाइन, आकार और कीमतों में लिफाफे मिल जाएंगे। बड़ा बाजार अपनी विविधता और किफायती दामों के लिए जाना जाता है। यहां आपको पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक हर तरह के डिजाइन के लिफाफे मिल जाएंगे। सोने और चांदी के काम से लेकर साधारण सादे लिफाफे तक, आपकी हर जरूरत को पूरा किया जाएगा।बड़ा बाजार में आपको थोक में और खुदरा में दोनों तरह से लिफाफे मिल जाएंगे। यहां आपको अन्य जगहों की तुलना में बेहतर दाम मिल सकते हैं।

शादी के बर्तन खरीदने के लिए बेस्ट हैगरियाहाट बाजार

गरियाहाट बाजार कोलकाता का एक प्रसिद्ध बाज़ार है जो शादी के बर्तन खरीदने के लिए बेहद लोकप्रिय है। यहां आपको विभिन्न प्रकार के बर्तन, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं मिलेंगी। यहां आपको सस्ते दामों में अच्छे बर्तन अच्छे मिल जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP