सगाई से लेकर शादी तक, बड़े काम आएंगे आपके ये 5 ऐप्स

अगर आप आपके घर में किसी की शादी होने वाली या आप खुद शादी करने वाली हैं तो आप कई सारे ऐप्स की मदद ले सकती हैं। इन सभी ऐप्स के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

 
wedding planning apps latest in hindi

शादी के दिनों में कई सारी जिम्मेदारियां एक साथ सिर पर आ जाती हैं। इसके लिए आपको तैयारियां पहले से करनी होती है। अगर आपने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ऐप जो आपकी जिम्मेदारियों के बोझ को बहुत हद तक कम कर देंगे। तो चलिए जानते हैं इन सभी ऐप्स के बारे में।

1)Wed Me Good

wed me good app

इस ऐप की मदद से शादी से पहले होने वाली तैयारियां को आप सही से कर पाएंगी। इस ऐप में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जिसमें आपको न सिर्फ वेंडर्स की लिस्ट मिलती है बल्कि आपको ब्राइडल लहंगे खरीदने के लिए कई सारी दुकानों के ऑप्शन मिलेंगे।

इससे आप अपने बजट के अनुसार शादी की तैयारी कर पाएंगी। इसके अलावा आप इस ऐप की मदद से आसानी ऑनलाइन इनविटेशन कार्ड भी शादी के लिए बना सकती हैं।

2)Joy

इस ऐप की मदद से आप आसानी से अपने शादी के फंक्शन में आने वाले मेहमानों के लिए लिस्ट को तैयार कर सकती हैं। यह एक सोशल नेटवर्क की तरह भी काम करता है।(महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान) इसमें आप आप अपनी शादी की फोटो शेयर कर सकती हैं, शादी की सूचना दे सकती हैं और अपने दोस्तों के भेजे हुए बधाई संदेश पढ़ भी सकती हैं।

3)Wed Nicely

मेहंदी हो या संगीत या फिर कोई भी शादी का फंक्शन हो आप अपनी शादी के अलग-अलग फंक्शन के लिए कार्ड बना सकती हैं। इसके अलावा आपको इसमें कई वेंडर विकल्प मिलेंगे जैसे कोरियोग्राफी, फोटोग्राफी, कैटरिंग और मेकअप।(फोन में ये 5 ऐप्स रख सकती हैं आप, कई कामों में करेंगी मदद)

इसमें आपको कस्टमाइज कार्ड बनाने का ऑप्शन मिलेगा और आप वह कार्ड घर पर भी ऑर्डर कर सकती हैं। इससे आपका कार्ड का खर्च भी कम आएगा।

इसे भी पढ़ें: इन ऐप्स से बनाएं घर का बजट और खर्चों पर रखें कंट्रोल

4)Bride book

इस ऐप की मदद से आप आसानी से अपनी सगाई से लेकर शादी तक की जरूरी चीजों को लिस्ट में बना सकती हैं। इसमें आपको शादी से जुड़ी हुई एक्सपर्ट टिप्स भी मिलेगी। इसमें आप अपने बजट को और गेस्ट लिस्ट को तैयार कर सकती हैं।

5)Wed box

यह एक ऐसा ऐप है जिसमें आपको कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें आप अपने वेंडर से जुड़ी हुई जानकारी और उनके कामों को ट्रैक कर पाएंगी। यह बहुत सरल ऐप है और आपको इसमें एक डैशबोर्ड भी मिलेगा। इसमें आप हनीमून प्लानिंग के बजट को भी रख सकती हैं और बजट के अनुसार अपने खर्चों की रिपोर्ट को चेक कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन ऐप्स की मदद से आसानी से बाहर निकलें ईएमआई के चक्कर से

इन सभी ऐप की मदद से आप शादी की तैयारियां आसानी से कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- freepik/playstore

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP