Wedding Decoration: शादी वाले घर में हर एक छोटे-बड़े काम के लिए लोगों को ढेर सारा खर्च करना पड़ता है। हालांकि, आप कुछ कामों को खुद ब खुद करके खर्च को कम कर सकते हैं। आप डेकोरेशन का काम भी खुद करके घर की सजावट कर सकते हैं। आइए जानते हैं शादी वाले घर को डेकोरेट करने के कुछ आसान टिप्स।
फूलों से सजाएं शादी वाला घर
शादी के लिए टेंट आदि से डेकोरेशन कराने पर आपको ढेर सारा खर्च करना पड़ेगा। इससे सही है कि आप फूलों से सजावट करें। आप चाहें तो असली और नकली किसी भी तरह के फूलों से सजावट कर सकते हैं। दरवाजों को दीवारों पर फूलों के बंधनवार आदि लगाकर आसानी से सजाया जा सकता है।
लाइट्स से कैसे सजाएं घर
दिवाली पर इस्तेमाल होने वाली लाइट्स से भी घर को आसानी से सजाया जा सकता है। गार्डन और घर के दरवाजों पर लाइट्स लगाकर आप खास लुक दे सकते हैं। अगर लाइट्स कम हों, तो आप लाइट्स और फूलों को मिलाकर घर की सजावट करें। (मेन गेट को सजाने के आसान टिप्स)
घर की मेन एंट्रेंस को कैसे सजाएं?
घर के मेन एंट्रे को कम से कम खर्च में सजाने का तरीका है कि आप घर में मौजूद पुराने दुप्पटे का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ आप पुरानी दिल्ली के बाजारों में जाकर एक साथ नकली फूल खरीद के ला सकते हैं। अब इन फूलों से घर की दरवाजों को सजाएं।
पर्दों को कैसे खूबसूरत बनाएं?
शादी वाले घर में ढेर सारे गेस्ट आते हैं। ऐसे में आप घर के पर्दों पर रंग बिरंगी पतंग लगा सकते हैं। इससे आपके घर के पर्दे और पूरे मकान की बेहद खूबसूरत लुक आएगी।
इसे भी पढ़ेंःWedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों