फ्रिज के दरवाजे पर लगे दाग-धब्बों को चुटकियों में रिमूव कर सकते हैं ये नुस्खे

Fridge के दरवाजे पर कई बार जिद्दी दाग जम जाते हैं। इसे साफ करने के लिए अब आपको मार्केट से क्लीनर लाने की जरूरत नहीं है। आप घरेलू नुस्खे से भी इसे चुटकियों में साफ कर सकती हैं। 

best way to clean fridge outside

How To Clean Fridge From Outside: फ्रिज का दरवाजा अक्सर गंदा हो जाता है। यह गंदे हाथों से छूने के कारण होता है। दरअसल, भोजन, पेय पदार्थ या अन्य चीजों को फ्रिज में रखते समय हम अपनी हथेलियों पर ध्यान नहीं देते हैं और परिणाम यह होता है कि इससे फ्रिज के दरवाजे और हैंडल पर दाग लग जाते हैं। इन दागों को छुड़ाने के लिए लोग कई बार बाजार से क्लीनर लेकर आते हैं। पर, यहां हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही आसानी से दाग छुड़ा सकते हैं। तो चलिए फ्रिज के दरवाजे पर लगे दाग-धब्बों को मिनटों में हटाने की टिप्स के बारे में जान लेते हैं।

फ्रिज के दरवाजे पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

fridge door cleaning tips

फ्रिज के दरवाजे पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, नींबू, टूथपेस्ट या डिटर्जेंट की मदद ले सकते हैं। पर, इसका इस्तेमाल कैसे करना है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेकिंग सोडा से कैसे करें फ्रिज की सफाई?

  • फ्रिज के दरवाजे पर लगे दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद, एक नम स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से दाग को साफ करें।

फ्रिज को सफेद सीरका और पानी से कैसे करें साफ?

how to clean fridge with White Vinegar

  • एक बोतल में सफेद सिरका और पानी समान मात्रा में मिलाकर घोल तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर दें।
  • अब, दाग वाले एरिया पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद में, एक नम स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से दाग के पास हल्के हाथों से रगड़ें।
  • फिर साफ कपड़े से पोंछ दें।

नींबू के रस से हटाएं फ्रिज के दरवाजे पर लगी गंदगी?

best way to clean outside of regrigerator

  • फ्रिज के दरवाजे के दाग वाले जगह पर नींबू का रस लगाएं।
  • इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एक नम स्पंज या कपड़े की मदद से दाग को साफ करें।

टूथपेस्ट से कैसे करें फ्रिज के बाहरी भाग क्लीन?

  • फ्रिज के बाहरी गेट पर लगे दाग को हटाने में टूथपेस्ट कारगर साबित हो सकता है।
  • इसके लिए टूथपेस्ट को दाग पर लगाएं और एक सॉफ्ट टूथब्रश से रगड़ें।
  • इसके बाद, साफ पानी में कपड़ा भिगोकर फ्रिज को अच्छे से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

डिटर्जेंट से भी कर सकते हैं फ्रिज की सफाई

how to clean a fridge without rubbing

  • सबसे गर्म पानी और डिटर्जेंट का मिश्रण तैयार कर लें।
  • फिर, एक नम स्पंज को मिश्रण में डुबोएं और दाग को साफ करें।
  • अंत में, साफ कपड़े को पानी से भिगोकर उसे पोंछ दें।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज पर लगे गंदे निशानों को ऐसे करें होममेड क्लीनर से साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP