herzindagi
image

Corner Shelf For Kids Room: नए साल पर बच्चों के रूम को दें डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक, शामिल करें ऐसी कॉर्नर शेल्फ

Corner Shelf For Kids Room:  अगर आप भी अपने बच्चों के रूम को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ कॉर्नर शेल्फ शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन शेल्फ डिजाइंस के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 19:22 IST

Corner Shelf For Kids Room: अगर आपको भी घर सजाने का बहुत शुक है और आप घर सजाने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी आपके बच्चे किड्स रूम की हालत ख़राब कर देते हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कॉर्नर शेल्फ आइडियाज बताएंगे, जो बच्चो के कमरे में रखने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

बच्चों के लिए ट्री शेप बुक शेल्फ

अगर आप भी अपने बच्चों के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और उनके रूम में रखें सामन को सिटोमैटिक जमाना चाहती हैं, तो अब आप फर्नीचर वाले के यहां से कुछ इस तरह का ट्री शेप बुक कॉर्नर शेल्फ डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे शेल्फ डिजाइन न सिर्फ सामन रखने के लिए बेस्ट हो सकते हैं, बल्कि आप इनका इस्तेमाल कर बच्चों के कमरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।  

5 - 2026-01-13T183100.604

हार्ट शेप बुक कॉर्नर शेल्फ

आप चाहें टन बच्चों के कमरे में रखने के के लिए इस तरह हार्ट शेप बुक कॉर्नर शेल्फ डिजाइन भी चुन सकती हैं। ऐसी डिजाइनर शेल्फ आपके बच्चों के कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं साथ ही इसका लुक बच्चों को बेहद पसंद आएगा। इस तरह की शेल्फ को आप फर्नीचर वाले के यहां बनवा सकती हैं। 

3 - 2026-01-13T183058.772

नेचर इंस्पायर्ड शेल्फ

अगर आपका बच्चा पुरे रूम की हालत ख़राब कर देता है और सभी सामन इधर उधर कर देता है, तो अब आप उनके कमरे में इस तरह का खूबसूरत नेचर इंस्पायर्ड शेल्फ डिजाइन बनवाकर अटैच कर सकती हैं। ऐसी शेल्फ में आप अपने बच्चों की किताबें और टॉय भी रख सकती हैं। आपके घर की सजावट के लिए ये बेस्ट हो सकते हैं।  

1 - 2026-01-13T183056.642

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 तरह के सोफे, कमरे की सजावट में भी आएंगे बेहद काम

फ्लोरल डिजाइन मल्टीपल ब्रांच कॉर्नर शेल्फ

आप अपने बच्चे के कमरे को नए साल में नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं हैं। आप एक कॉर्नर शेल्फ डिजाइन को बच्चों के कमरे में बनवा सकती हैं या इस तरह फ्लोरल डिजाइन मल्टीपल ब्रांच कॉर्नर शेल्फ को भी बनवा सकती हैं। यह बच्चों के कमरे के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे देखकर आपका बच्चा भी बहुत खुश हो जाएगा।  

4 - 2026-01-13T183102.247

ट्री शेप वुडन कॉर्नर शेल्फ

आप अपने बच्चो के कमरे में कुछ इस तरह का ट्री शेप वुडन कॉर्नर शेल्फ डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ऐसी डिजाइंस इन दिनों बच्चो को बेहद पसंद आ रही है साथ ही यह उनके कमरे के लुक को शानदार बनाने में भी मदद करेगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर अपने बच्चो के रूम को डेकोरेट कर सकती हैं।   

2 - 2026-01-13T183054.884

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये 3 तरह के बॉल पूल, इसकी मदद से घर में ही बनाएं 'फन जोन'!

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।