जब भी हम अपने घर में हर्ब गार्डन शुरू करते हैं तो सबसे पहले मन में रोजमेरी का प्लांट लगाने का ख्याल मन में आता है। आमतौर पर, लोग अपनी किचन में रोजमेरी का इस्तेमाल करते हैं। इससे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर गार्डन बनाते समय आप रोजमेरी के साथ कुछ अन्य प्लांट्स भी लगा सकते हैं। इन्हें कंपेनियन प्लांट कहा जाता है। जब इस तरह से कंपेनियन प्लांटिंग की जाती है तो इससे दोनों ही प्लांट्स को काफी फायदा मिलता है।
कंपेनियन प्लांटिंग करने से ना केवल प्लांट्स की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि इससे कीटों को रोकने में भी काफी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे गार्डन और प्लांट्स की ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रोजमेरी प्लांट्स के साथ लगा सकते हैं-
थाइम (Thyme)
थाइम एक अरोमेटिक हर्ब है, जिसे रोजमेरी के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। थाइम और रोज़मेरी की मिट्टी और सूरज की रोशनी की आवश्यकताएं समान हैं। जब थाइम को रोजमेरी के प्लांट के साथ लगाया जाता है तो इससे वीड्स यानी खरपतवार को दबाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
बीन्स (Beans)
अगर आप चाहते हैं कि रोजमेरी का प्लांट बेहतर तरीके से ग्रो करे तो आपको उसके करीब बीन्स का प्लांट जरूर लगाना चाहिए। दरअसल, बीन्स मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिर करती हैं, जिससे रोज़मेरी के प्लांट को भी लाभ मिलता है। बीन्स मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं, जिससे रोजमेरी के प्लांट को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।
लैवेंडर (Lavender)
रोज़मेरी के प्लांट के साथ लैवेंडर प्लांट को लगाना भी यकीनन एक अच्छा आइडिया है। इन दोनों ही प्लांट को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है। साथ ही साथ, इन्हें ग्रोथ के लिए फुल सनलाइट की जरूरत होती है। चूंकि, इन दोनों प्लांट्स की जरूरतें एकसमान होती हैं, इसलिए इन्हें एक साथ लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, लैवेंडर के सुगंधित फूल कुछ कीटों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
मैरीगोल्ड (Marigold)
मैरीगोल्ड प्लांट को आप रोजमेरी के साथ लगाया जा सकता है। दरसअल, मैरीगोल्ड में पेस्ट रिपेलेंट प्रोपर्टीज होती हैं। खासकर मैरीगोल्ड्स नेमाटोड को दूर रखते हैं, जो रोज़मेरी सहित कई पौधों के लिए हानिकारक हो सकता है। रोज़मेरी के चारों ओर जब मैरीगोल्ड के प्लांट को लगाया जाता है तो इससे मिट्टी से पैदा होने वाले कीटों से बचाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अपने घर के बाहर लगाएं ये सुंदर और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे
सेज (Sage)
रोजमेरी और सेज दोनों को बढ़ने के लिए एक जैसी कंडीशन की ही जरूरत होती है, इसलिए इन्हें एक साथ लगाना काफी अच्छा माना जाता है। मसलन, इन दोनों को ही अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और फुल सनलाइट की जरूरत होती है। इतना ही नहीं, सेज कुछ कीटों को रोकने में भी मदद कर सकता है जो रोज़मेरी प्लांट के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। तो अब आप भी अपने घर में हर्ब गार्डन बनाते समय इन प्लांट्स को रोज़मेरी के करीब लगाएं और अपने प्लांट्स की बेहतर ग्रोथ होते हुए देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों