आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो ये 5 रंग बदल सकते हैं आपकी किस्मत

अगर आप उनमें से एक हैं जिनका जन्म रविवार के दिन हुआ है, तो कुछ रंगों के इस्तेमाल से आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। 

 

best colours for sunday born people

रविवार से जहां हफ्ते का अंत होता है वहीं ये दिन अगले सप्ताह की योजनाएं बनाने के लिए भी सबसे बेहतर माना जाता है। ये दिन कई लोगों के लिए कुछ ख़ास होता है। जी हां, न सिर्फ इसलिए क्योंकि ये छुट्टी का दिनमाना जाता है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इस दिन ही कुछ लोगों का जन्म हुआ होता है।

वास्तव में मेरी ही तरह आपके लिए भी जन्म का दिन सबसे ज्यादा मायने रखता होगा और आप किसी भी शुभ काम की शुरुआत इसी दिन से करते होंगे।

अगर आपका जन्म रविवार कोहुआ है तो आप अपने दोस्तों के लिए समर्पित हैं और स्वभाव से भावुक हैं। आपके ऊपर सिंह राशि का प्रतिनिधित्व है और आपका सूर्य से सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। यदि बात आपके लिए शुभ रंगों की हो तो सूर्य के प्रतिनिधित्व के कारण आपके शुभ रंग भी कुछ मिलते जुलते ही होंगे।

आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें कि आपके लिए कौन से रंग सबसे ज्यादा शुभ हैं और ज्योतिष में आपको किन रंगों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

रविवार को जन्में लोग इन रंगों का करें इस्तेमाल

अगर आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो कुछ रंग आपके जीवन में सकारात्मक भाव जगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी भी विशेष अवसर पर यदि आप ज्योतिष के अनुसार रंगों का चुनाव करेंगी तो सफलता मिलेगी।

नारंगी रंग का करें इस्तेमाल

sunday born people lucky colours

रविवार को सूर्य का दिन(सूर्य के 12 मंत्र) माना जाता है। इसी वजह से इस दिन का रंग साहस और तेज से जुड़ा होता है। आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ रंग नारंगी को माना जा सकता है। इस रंग के इस्तेमाल से किसी भी नए काम को करने की प्रेरणा और शक्ति मिलेगी और मन में आत्मविश्वास जगेगा। किसी भी शुभ काम की शुरुआत नारंगी रंग के कपड़ों के साथ करें, अवश्य ही लाभ होगा।

लाल रंग का करें इस्तेमाल

red colour is best for sunda born

ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि आप अपने कपड़ों या वस्तुओं में लाल रंग का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपको शांति प्रदान करेगा और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद करेगा। इस रंग को हमेशा प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस रंग के इस्तेमाल से आपके जीवन में प्रेम सदैव बना रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल

सफ़ेद रंग का करें इस्तेमाल

रविवार के दिन जन्में लोगों को किसी भी परेशानी की घड़ी में सफ़ेद रंग पहनने की सलाह दी जाती है। यह रंग आपको समस्या से बाहर आने में मदद करने के साथ मन को शांति प्रदान करेगा और आपके मनोबल को बढ़ाएगा। सफ़ेद रंग से नकारात्मक चीजों से बाहर निकलने की प्रेरणा मिलेगी। आप जब भी मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करें, इस रंग का इस्तेमाल जरूर करें।

पीले रंग का करें इस्तेमाल

is yellow colour good for sunday born

पीला रंग सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि रविवार के दिन (दिन के हिसाब से पहनें इन रंगों के कपड़े ) जन्में लोग पीले रंग को अपने जीवन में विशेष रूप से शामिल करेंगे और इसी रंग के कपड़े पहनेंगे तो हमेशा ऊर्जावान बने रहेंगे।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू व शुभ अवसर पर इसी रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

नीले रंग का करें इस्तेमाल

नीले रंग को भी हमेशा से शांति का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर यदि आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो नीला रंग आपके जीवन में खुशियां लाने में मदद कर सकता है। यह रंग जीवन में प्रेम भर सकता है और आध्यात्म से जोड़सकता है। ईश्वर भक्ति का प्रतीक नीला रंग आपको किसी भी क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

रविवार को जन्में लोग इन रंगों से बचें

colours to avoid sunday born

जहां एक तरफ ज्योतिष में कुछ शुभ रंगों के बारे में बताया गया है, वहीं आपको कुछ विशेष रंगों से बचने की सलाह भी दी जाती है। आपके लिए किसी भी अवसर पर इस रंग से बचना ही बेहतर माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो अपने स्वभाव के बारे में जानें

काले रंग के इस्तेमाल से बचें

रविवार को जन्में लोगों के लिए सूर्य के सभी रंगों को शुभ माना जाता है और काला रंग शनि का प्रतीक है। इस वजह से आपको काले रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए। विशेष रूप से किसी भी विवाह के अवसर पर, परीक्षा या इंटरव्यू में इस रंग के कपड़े न पहनें। ये रंग आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव ला सकता है।

यदि आप अपने जन्म के दिन के अनुसार शुभ रंग का चुनाव करेंगे तो आपको हमेशा प्रेरणा और सफलता मिलेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP