आजकल हर कोई प्लांट्स लगाने को बेहद प्राथमिकता देने लगा है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करके हम खुद को और पर्यावरण दोनों को लाभ पहुंचा रहे हैं। हालांकि, पर्यावरण का ख्याल रखने के लिए यह भी जरूरी है कि आप उनके लिए सही पॉट का चयन करें। अक्सर लोग प्लास्टिक के पॉट में प्लांट्स लगाते हैं। लेकिन अगर आप एक एनवायरनमेंट फ्रेंडली ऑप्शन की तलाश में हैं तो ऐसे में ग्रो बैग्स का विकल्प चुनें।
ये ग्रो बैग्स बिग साइज के बैग्स होते हैं, जिनमें आप अपनी मिट्टी के भीतर बीज बो सकती हैं और उन्हें बढ़ते हुए देख कसते हैं। ये ग्रो बैग्स ब्रेथेबल ईको-फ्रेंडली फैब्रिक से बनाए तैयार किए जाते हैं। हो सकता है कि आपने अब तक ग्रो बैग्स का इस्तेमाल ना किया हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्रो बैग और उनके फायदों के बारे में बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- इन पांच टिप्स को अपनाकर तैयार करें ईको-फ्रेंडली गार्डन
ग्रो बैग वास्तव में एक बिग साइज बैग होते हैं। ये एक ईको-फ्रेंडली ऑप्शन हैं। वे ऐसे किसी भी पौधे को उगाने में सक्षम हैं जिसके लिए गहरी जड़ों की आवश्यकता नहीं होती है। ग्रो बैग में सलाद ग्रीन्स, हर्ब्स, टमाटर, इंडोर प्लांट्स आदि में उगाने के लिए उपयुक्त माने गए हैं। मूल रूप से, जो कुछ भी आप एक कंटेनर में उगाने के बारे में सोच सकते हैं, उसे ग्रो बैग में भी उगाया जा सकता है।
ग्रो बैग वजन में काफी लाइटवेट होते हैं। इनका वजन हल्का होने के कारण उन्हें बालकनी और छत पर गार्डनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इन्हें आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इन्हें मूव करने के लिए आपको बहुत अधिक ताकत की जरूरत नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें- इस गमले में लगाएं टमाटर का पौधा, होगी अच्छी ग्रोथ
ग्रो बैग का फैब्रिक ब्रेथेबल होता है, जिसका अर्थ यह है कि प्लांट में हवा आसानी से पहुंच जाती है। वहीं, प्लास्टि के पॉट में से हवा पास नहीं हो पाती है। ग्रो बैग का ब्रेथेबल होने का मतलब है कि वे अच्छी तरह से ड्रेन भी होते हैं। इस तरह आप अपने पौधे को पानी देती हैं, तो आपका ग्रो बैग पानी को पौधे से आसानी से गुजरने देता है। इससे मिट्टी हेल्दी होती है और प्लांट की लाइफ अधिक बेहतर होती है।
कुछ ग्रो बैग पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होते हैं। जिसका अर्थ है कि आप उन्हें सीधे जमीन में लगा सकती हैं और कुछ समय के बाद यह नेचुरल मिट्टी में आसानी से घुल जाएंगे। इस तरह आपको पौधे को पॉट से ग्राउंड गार्डन में शिफ्ट करने में कोई समस्या नहीं होती है। आप ग्रो बैग में बीज बोएं। जब तक यह बीज पौधे से एक बड़ा प्लांट बनने की प्रक्रिया में होगा, तो यह ग्रो बैग मिट्टी में घुल चुका होगा।
अगर आप ग्रो बैग का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें-
तो अब आप भी ग्रो बैग्स को अपनी गार्डनिंग का हिस्सा बनाएं और अपने प्लांटिंग एरिया को ईको-फ्रेंडली बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।