मीन राशि के लोगों के जीवन सुख-समृद्धि लाते हैं ये उपाय

अगर आप राशि मीन है और आप अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ छोटे-छोटे उपाय यकीनन आपके बेहद काम आएंगे।

astrology tips for pisces zodiac sign for good luck in hindi

हर व्यक्ति की अपनी अलग राशि होती है और हर राशि के लोगों का अपना एक अलग स्वभाव होता है। जहां तक बात मीन राशि के लोगों की होती है, उनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मीन राशि राशियों के चक्र में अंतिम राशि है और इसे जल तत्व की राशि माना जाता है। यही कारण है कि मीन राशि के लोगों का स्वभाव बेहद ही दयालु होता है। ऐसा देखने में आता है कि मीन राशि के लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं। इन्हें किसी तरह की पाबंदी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है और ये अपने जीवन में फैसले स्वयं ही करते हैं। कई बार इसके कारण उन्हें अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अपने कोमल स्वभाव के कारण जीवन में आने वाली परेशानियां इन्हें विचलित कर सकती हैं। लेकिन अगर वे कुछ छोटे-छोटे उपायों को अपनाते हैं तो इससे उन्हें सुखमय जीवन बिताने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी मीन राशि के लोगों के लिए कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो उनके जीवन को सुखमय बनाते हैं-

बृहस्पति के दिन रखें व्रत

zodiac sign for good luck

अगर आपकी राशि मीन है और अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बृहस्पति के दिन व्रत रखें। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। ऐसे में अगर बृहस्पति के दिन व्यक्ति व्रत रखता है तो उसे अवश्य ही लाभ मिलता है। एक्सपर्ट के अनुसार मीन राशि के लोगों को नियमित रूप से भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन करना चाहिए।

भगवान लक्ष्मीनारायण का करें पूजन

astro tips for pisces zodiac sign for good luck

मीन राशि के लोगों को नियमित रूप से भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन करना चाहिए। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। मीन राशि के लोग जब विष्णु के साथ लक्ष्मी जी का पूजन करते हैं तो इससे उन्हें सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन व ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।

सफेद वस्तुओं का करें दान

अगर आपके दांपत्य जीवन में किसी तरह की बाधा आ रही है तो ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, महिलाएं माता लक्ष्मी को श्रृंगार अर्पण करें। वहीं, पुरूष मीठा भोग जैसे खीर, दूध, दही आदि अर्पण करें। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से मीन राशि के जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।

इसे जरूर पढ़ें-घर की खुशहाली के लिए सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 6 चीजों का दान

रखें फिश पॉट

अगर आपकी राशि मीन है और आपको धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको अपने घर में फिश पॉट रखना चाहिए। इतना ही नहीं, आप सुबह शाम मछलियों को दाना अवश्य डालें। इतना ही नहीं, इस उपाय को अपनाने से मीन राशि के जातकों को काम में आने वाली बाधा को भी दूर करने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें-मीन राशि वालों की सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा साल 2023, पंडित जी से जानें

बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान

अगर मीन राशि के जातकों को अपने जीवन में नौकरी या काम में परेशानी आ रही है और इस वजह से उनके जीवन की सुख-शांति भंग हो गई है तो ऐसे में उन्हें बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं जैसे केले व बेसन का दान करें। इसके अलावा, गाय को गुड़ व चना अवश्य खिलाएं। अगर आप अपने काम या नौकरी में तुरंत उन्नति पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप केले और पीपल का पूजन अवश्य करें। 11 बृहस्पतिवार उनका पूजन व 11 परिक्रमा करने से व्यक्ति को लाभ होता है। पूजन के दौरान आप ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्र का जाप करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP