साल 2022 अब खत्म होने को है और अब अपनी-अपनी तरह से लोग 2023 की तैयारी करने में जुट गए हैं। नए साल की तैयारियों के बीच शायद आपको भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता रही होगी। आपके और आपके अपनों के स्वास्थ्य को लेकर आने वाला साल कैसा रहने वाला है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2023 में मीन राशि के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं कैसी रहने वाली हैं ये हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने हमें विस्तार से बताया है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार मीन राशि के लोग ज्यादातर मस्त-मौला, थोड़े से लापरवाह और जीवन का पूर्ण आनंद लेने वाले होते हैं। मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत दयालु और उदार होते हैं। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ज्यादा इमोशनल होने की वजह से कई बार लोग इनके इस स्वभाव का फायदा उठा लेते हैं।
ये लोग सहज और कलात्मक होते हैं। मीन राशि वाले परिवार के लिए समर्पित होते हैं। ये अपने व्यवसाय को बार-बार बदलते रहते हैं। परिवार में यदि कोई भी समस्या होती है तो वे शीघ्र दूर करने की कोशिश करते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें कैसा होगा साल 2023 में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर होगी और आपको मानसिक तनाव हो सकता है। बृहस्पति आपके छठे भाव में और मंगल वक्री होकर अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। चौथे भाव में बैठे शनि महाराज अपनी तीसरी दृष्टि से आप के छठे भाव को देखेंगे और बीमारी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। (साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत)
इस दौरान आपको पूरी सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जो दीर्घकालीन बीमारी का रूप ले सकती है।
इस साल मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो सकता है और इसके अलावा शारीरिक समस्याओं में परेशानी की संभावना हो सकती है। इस साल की शुरुआत तो ठीक रहने वाली है, लेकिन अगर आपने अपने खान-पान में ध्यान नहीं दिया तो बीमारियां हो सकती हैं।
17 जनवरी के बाद शनि अपनी जगह बदलेंगे और ऐसे में स्थिति नुकसानदायक बन सकती है। इसका परिणाम आपको पूरे साल झेलना पड़ सकता है। इस साल अगर आप अनुशासित रहते हैं तो स्वास्थ्य की समस्याएं कम हो सकती हैं वर्ना किसी बड़े रोग के संकेत मिल रहे हैं।
30 अक्टूबर को राहु के अष्टम भाव में आने से असंतुलित खानपान आपकी बीमारी की वजह बन सकता है इसलिए सावधान रहें। शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में मौजूद रहेगा।
वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार दोनों ग्रहों की इस स्थिति के कारण आपको पैरों दर्द और आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको सलाह दी जाती है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें। इसके अलावा, सिंह राशिफल 2023 के अनुसार आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Aquarius Health Horoscope 2023: जानें कैसा रहेगा साल 2023 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य
अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन राहु केतु के लिए यज्ञ / हवन करें। यह सभी उपाय नए साल में अपना सकते हैं जिनसे आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
आपकी राशि कौन-सी है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।