हर व्यक्ति जीवन में सफलता पाना चाहता है, लेकिन हर किसी को सफलता नहीं मिल पाती है। अक्सर यह कहा जाता है कि सफलता पाने के लिए जीवन में कड़ी मेहनत करना बेहद जरूरी है। यकीनन यह सच है। लेकिन इसके साथ-साथ आपकी राशि और ग्रह-नक्षत्रों का भी आपके जीवन के विभिन्न पहलूओं पर असर पड़ता है।
आपने अक्सर कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि वे अपने जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं। सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसा शायद आपकी ग्रह दशाओं के कारण भी हो सकता है। ऐसे में कुछ अतिरिक्त उपाय आपको सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। चूंकि हर व्यक्ति की राशि अलग होती है तो ऐसे में व्यक्ति को अपनी राशि को ध्यान में रखकर ही उपाय अपनाने चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में प्रयागराज के ग्रह नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय कर्क राशि के लोगों के लिए कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कर्क राशि के लोग अपने जीवन व करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं-
कर्क राशि वालों का राशि स्वामी चंद्रमा है। इसलिए, ऐसे लोग चंद्रमा को बलवान कर कर्क राशि वाले न केवल अपना भाग्योदय कर सकते हैं बल्कि इससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने ग्रहों की स्थिति को अच्छा करने के लिए और काम व जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए चांदी का चंद्रमा गले में अवश्य धारण करें। इससे आपको काम ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें : घर में एक से ज्यादा लगा रहे हैं तुलसी तो बरतें ये सावधानी
कर्क राशि वाले लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान है और चंद्रमा ही कर्क राशि वालों का राशि स्वामी है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति का चन्द्रमा भी बलवान होता है। वहीं, अगर जन्मपत्री में चंद्रमा कारक ग्रह है तो ऐसे में कर्क राशि वालों के लिए मोती धारण करना काफी अच्छा रहेगा।
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि कर्क राशि के लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी है। ऐसे में आप भगवान शिव की विशिष्ट कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार का व्रत रख सकती हैं। इसके अलावा, कर्क राशि वालों के लिए प्रदोष का व्रत रखना भी काफी अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ
करियर में सफलता के लिए अगर आप किसी तरह के एग्जाम की पढ़ाई कर रहे हैं तो चंद्रमा का उपाय करने से फोकस और कंसंट्रेशन बढ़ता है। कर्क राशि वालों को चंद्रमा का उपाय अवश्य करना चाहिए। दरअसल, चंद्रमा मन मस्तिष्क का कारक है और चंद्रमा बलवान होने पर जल्दी याद होता है। आप अपने करियर में सफलता पाने के लिए सफेद वस्तुओं का दान करें। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को मूली, चावल अथवा दूध आदि से बनी सफेद चीजों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।
नोट- यहां कुछ सामान्य उपाय दिए गए हैं। हर व्यक्ति की ग्रह-नक्षत्र स्थिति अलग होती है। इसलिए, अगर आपको अपने करियर व नौकरी में बहुत अधिक अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में एक बार विशेषज्ञ से मिलकर उनकी राय अवश्य ले लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।