हिन्दू धर्म की मान्यतानुसार हर पशु और पक्षी में भगवान का वास होता है। यही कारण है कि कई विशेष अवसरों पर पशुओं और पक्षियों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा भी की जाती है। कई बार घर में किसी पशु या पक्षी का अनायास ही आगमन हो जाता है, जो इस बात को दिखाता है कि घर में सुख समृद्धि आने वाली है।
यही नहीं उनके आगमन से घर, धन धान्य से पूर्ण हो जाता है और पैसे की कमी भी नहीं होती है। इसलिए यदि कुछ चीज़ों का आगमन अचानक से आपके घर में होता है तो इसे ईश्वर का संकेत ही समझना चाहिए और उनका स्वागत ख़ुशी पूर्वक करना चाहिए। आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी सेजानें क्या हैं वो चीज़ें -
पशु और पक्षी हमारी प्रकृति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा होते हैं यही नहीं यदि अचानक से ये हमारे घर में दिखाई देते हैं तो ये हमारे लिए शुभ संकेत देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि अचानक से घर में तोता आ जाए तो यह घर के धन धान्य से पूर्ण होने का संकेत है।
इसे जरूर पढ़ें : Vastu Tips: शादी में आ रही है अड़चन तो इन 8 वास्तु टिप्स को अपनाने से सारी मुश्किलें हो जाएंगी दूर
उल्लू को माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न ) का वाहन कहा जाता है इसलिए ये माता लक्ष्मी को सर्वप्रिय है। यदि घर में अचानक से कभी उल्लू आ जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उल्लू के साथ आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन हुआ है।
नीलकंठ को श्री राम का सन्देश वाहक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि दशहरे वाले दिन घर में नीलकंठ पक्षी का आगमन हो जाए तो ये हमारे घर की सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी करेगा। नीलकंठ, भगवान श्री राम का सन्देश लेकर आता है और इस बात को दिखाता है कि घर के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।
कौए को पितरों का सन्देश वाहक माना जाता है यही वजह है कि पितृ पक्ष में कौए को भोजन कराया जाता है। अतः यदि इस दौरान कौए का घर में आगमन हो जाए तो यह अत्यंत शुभ होता है। कौए का आगमन ( पितृ पक्ष में कौए को भोजन क्यों कराते हैं ) दिखाता है कि हमारे पूर्वज हमसे प्रसन्न हैं। कौए के बोलने को घर में अतिथि के आगमन का भी संकेत माना जाता है।
कहा जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए यदि घर के बाहर अचानक से गाय का आगमन हो जाए तो यह साक्षात भगवान की कृपा मानी जाती है। गाय को नियमित रोटी खिलाने से अवश्य शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।
यदि घर में अचानक काले रंग की चीटियां आ जाएं तो यह एक शुभ संकेत हो सकता है। बहुत जल्द ही आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। चींटियों का आगमन आपके परिवार के लिए मंगलकारी होगा। चींटियों को आटा खिलाना आपके लिए शुभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें : Happy Home: इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाएंगी तो घर में बनी रहेंगी खुशियां
आमतौर पर मेढक का आगमन बारिश के मौसम में होता है। लेकिन यदि आपके घर में अचानक से मेढक आ जाए तो समझिए कि आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है।
घर में इन चीज़ों का आगमन अत्यंत शुभ माना जाता है इसलिए इनको घर से भगाने की बजाय इनका स्वागत करना चाहिए। जिससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:free pik and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।