herzindagi
Aries horoscope for year  is control yourself than others

2019 Aries Horoscope : खुद पर रखेंगी कंट्रोल तो अच्छा बीतेगा साल

वर्ष 2019 मेष राशि वालों के लिए कितना कठिन है और कितना आसान आइए जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-26, 20:34 IST

साल 2019 में क्‍या होने वाला है यह बात तो कोई नहीं जानता मगर, अपने जीवन से जुड़ी बातें हर कोई जानना चाहता है खासतौर पर अगर आपकी राशि मेष है तो आपके मन में उथल-पुथल मची होगी यह जानने की कि साल 2019 में आपकी लाइफ में क्‍या बदलाव होने वाले हैं। खासकर मेष राशि की महिलाएं इस बात को जरूर जानन चाहेंगी कि इस वर्ष वह हासिल करने में सफल हो पाएंगी। जी हां, स्‍वभाव से तेज, आत्‍मनिर्भर और सकारात्‍मक स्‍वभाव ही मेष राशि की महिलाओं की पहचान है। इन महिलाओं में गजब का कॉन्‍फीडेंस होता है और इन्‍हें मुश्किल से मुश्किल हालात में भी मजबूती से खुद को संभालना और आगे बढ़ना आता है। यह वर्ष मेष राशि वाली महिलाओं के लिए थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। खासतौर पर बात अगर रिलेशनशिप की हो तो। बाकि इस वर्ष भी मेष राशि की महिलाएं कई नए गोल्‍स अचीव करेंगी। आइए जानते हैं कि इस राशि की माहिलाओं के लिए यह साल कैसा रहेगा एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 

Read More:Zodiac sign से तय होगा कि कब होगी आपकी शादी

रिलेशनशिप 

मेष राशि की महिलाओं में गजब का आकर्षण होता है। पुरुषों के केंद्र में रहना उन्‍हें अच्‍छे से आता है। खासतौर पर मैरिड महिलाएं अपने हसबैंड के प्रति काफी पोजेसिव होती हैं। घर के निर्णय स्‍वयं लेना, पति को अपने अनुसार चलाना इन्‍हें काफी पसंद होता है। मगर इस वर्ष अपनी रिलेशनशिप में थोड़ा स्‍पेस दें। अपने पति को कंट्रोल करने की जगह अपनी वाणी, स्‍वभाव और गुस्‍से पर कंट्रोल करें। अगर आप ऐसा करने में सफल रहीं तो आपका रिश्‍ता और भी मजबूत होगा। 

Aries horoscope for year  is control yourself than others

करियर 

मेष राशि की महिलाओं की खासियत होती है कि वे अपनी समस्‍याओं को आत्‍मनिर्भरता से सुलझाना पसंद करती हैं। अपने निर्णयों और जीवन में पुरुषों के हस्‍तक्षेप को मेष राशि की महिलाएं कतई पसंद नहीं करतीं। वह अपनी खुद की स्‍वामी होती हैं और कठिन परिस्थितियों में भी अपने अंदर सकारात्‍मकता को खत्‍म नहीं होने देंती। चाहे कितनी भी मुसीबतें आ जाएं मेष राशि की महिलाएं उनका डंट कर सामना करती हैं और यही बात उन्‍हें दूसरों से खास बनाती हैं। अपने इसी स्‍वाभाव और कॉन्‍फीडेंस को कायम रख कर यह महिलाएं इस साल भी अपने प्रोफेशन में काफी तरक्‍की करेंगी। अगर जॉब स्विच करने का प्‍लान है तो तब भी यह साल मेष राशि की महिलाओं के लिए अच्‍छा साबित होगा। 

 

यात्रा 

मेष राशि की महिलाओं को घूमना बहुत पसंद है। खासतौर पर काम जुड़ी यात्राओं को यह महिलाएं काफी एंज्‍वॉय करती हैं। इस साल भी ट्रैवल के नजरिए से इन महिलाओं के लिए काफी अच्‍छा होगा। मगर यात्रा के दौराना सावधान रहने की जरूरत है। 

Read More:अगर आपको आता है तेज गुस्सा तो राशि के अनुसार इन रंगों को कहें गुड बाय

स्‍वास्‍थ 

मेष राशि की महिलाओं को खुद की देखभाल करनी बखूबी आती है। वह ऐसा कोई काम नहीं करतीं, जो उन्‍हें या उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाए। वह अपने मन को शांत रखने में विश्‍वास रखती हैं। मेष राशि वाली महिलाओं का यह एटीट्यूट उनी सेहत के लिए भी अच्‍छा होता है। वैसे यह साल भी उनकी सेहत के लिहाज से काफी अच्‍छा रहेगा। 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।