herzindagi
apply turmeric paste on banana tree for wish fulfillment

केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें नियम

हिंदू धर्म में केले के पेड़ का संबंध भगवान विष्णु से है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप श्रीहरि की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन हल्दी का लेप केले के पेड़ में लगाने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-27, 16:17 IST

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए, गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। केले के पेड़ को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसकी पूजा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आपको बता दें,विवाह के मंडप में केले के पौधे लगाए जाते हैं। सत्यनारायण की पूजा में भी केले के पेड़ का महत्व है। गृहप्रवेश के दौरान द्वार के दोनों ओर केले के पौधे रखना बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में अगर किसी जातक के विवाह में कोई परेशानी आ रही है तो केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से पंडित ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं। 

केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने का महत्व

why-we-should-pour-milk-on-banana-tree

केले के पेड़ को बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने और हल्दी का लेप लगाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है, इसलिए इसका लेप लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। हल्दी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने के नियम

  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और इस दिन हल्दी का लेप लगाना शुभ माना जाता है।
  • केले के पेड़ की जड़ और तने पर हल्दी का लेप लगाएं।
  • हल्दी का लेप लगाते समय, आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • हल्दी का लेप लगाने के बाद, केले के पेड़ को जल अर्पित करें।
  • केले के पेड़ की 9 बार परिक्रमा करें।

इसे जरूर पढ़ें -   केले के पेड़ की परिक्रमा कितनी बार लगानी चाहिए?

केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने के दौरान करें मंत्र जाप

Kele ka faayeda

केले के पेड़ में हल्दी का लेप लगाने के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
  • ऊं विष्णवे नमः
  • ऊं बृं बृहस्पतये नमः
  • ऊं नमो नारायणाय

इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन केले के पौधे में इन नियमों से चढ़ाएं जल, मिलेगी सुख समृद्धि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।