Anant Ambani wedding से लेकर राम मंदिर के उद्घाटन तक, साल 2024 में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए ये मोमेंट्स

Most Viral Video of 2024: अनंत अंबानी की शादी से लेकर नैंसी त्यागी का कांस लुक और अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन तक साल 2024 में कई ऐसे मोमेंट्स आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आइए इन मोमेंट के बारे में जान लेते हैं।
image

साल 2024 खत्म होने को है। यह साल कई यादगार पलों से भी भरा रहा है। इनमें से कुछ मोमेंट्स तो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए हैं। साल 2024 की शुरुआत अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के साथ हुई थी। वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से लेकर बिहारे के व्लॉगर राजा की मैरिज रिचुअल्स तक इस साल काफी ट्रेंड किया। यही नहीं, खेल जगत में पेरिस ओलंपिक और ICC T20 विश्व कप क्रिकेट ने भी इस साल सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, नैंसी त्यागी के कांस लुक और बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 की वड़ा पाव गर्ल भी इस साल लाइमलाइट बटोरी है। तो आइए इसी के साथ उन खास पलों पर एक नजर डालते हैं।

अनंत अंबानी की शादी

anant ambani wedding cost in rupees

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी साल 2024 की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। इस शादी में देश-विदेश से कई हस्तियां शामिल हुई थीं और इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

ICC T20 विश्व कप क्रिकेट

विश्व कप क्रिकेट में भारत की जीत ने देशवासियों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया। इतना ही नहीं, इस जीत की खुशी सोशल मीडिया पर भी जमकर मनाई गई थी। दरअसल, ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर जी अपने नाम किया था। इसी के साथ भारत ने अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था।

अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Day

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन एक ऐतिहासिक पल था। इस आयोजन को लेकर देशभर में उत्साह था और इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए थे। 22 जनवरी, 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया, जो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर था। उद्घाटन में राम लला की मूर्ति का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (प्रतिष्ठापन) समारोह शामिल था, जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था जो मूर्ति में जीवन के संचार का प्रतीक है। यह कार्यक्रम, जिसमें 7,000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, न केवल एक धार्मिक समारोह था बल्कि भारत के लिए एक सांस्कृतिक मील का पत्थर भी था।

इसे भी पढ़ें-क्या अयोध्या में बच्चों को इन जगहों पर घुमाने लेकर गए हैं? अगर नहीं तो वीकेंड पर जाएं

ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की जीत

कुल मिलाकर, भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक में छह पदक जीते, जिसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल रहे। मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक जीता और ओलंपिक शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इन जीतों ने देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई और सोशल मीडिया पर खूब जश्न मनाया गया।

नैंसी त्यागी का कांस 2024 लुक

nancy tyagi cannes 2024 look

फैशन इन्फ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने कांस 2024 के लिए बेबी पिंक कलर के फ्रिल गाउन को स्टाइल किया है। वैसे तो यह बेहद सिंपल और क्लासी है, लेकिन इस गाउन में कई चीजें भी बेहद खास मौजूद हैं। बता दें कि इस हैवी गाउन को किसी डिजाइनर ब्रांड ने नहीं, बल्कि खुद नैंसी ने इसे डिजाइन करके कस्टमाइज करवाया है। इस लुक में कई खास चीजें मौजूद हैं। बता दें कि नैंसी ने इस साल कांस 2024 में डेब्यू किया है। वहीं इस गाउन को बनाने में 30 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इसे बनाने के लिए 1000 मीटर से भी ज्यादा कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। नैंसी ने खुद इस पूरे लुक को कस्टमाइज किया है।

इसे भी पढ़ें-Cannes 2024: फैरी प्रिंसेस लुक में नजर आईं मान्या पाठक, देखें इनके सभी लुक्स

बिग बॉस OTT सीजन-3 में वड़ा पाव गर्ल

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट थीं। चंद्रिका दीक्षित, दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाया था। चंद्रिका दीक्षित, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट थीं।

राजा व्लॉग वेडिंग वीडियो

समस्तीपुर के रहने वाला राजाबाबू कुमार एक व्लॉगर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर मिलियंस में फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही शादी की है। हालांकि, शादी के विभिन्न रस्मों और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर इतने सारे वीडियोज डाले हैं कि जब भी इन साइट्स को स्क्रॉल करो, उनके वीडियोज दिख ही जाते थे।

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस हाउस के बिग सीक्रेट्स जान कर आप रह जाएंगी हैरान, कंटेस्‍टेंट्स ने लिया खुलासा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Insta, Wikipedia


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP