Ambani Navratri Celebrations: माता के जयकारों से गूंजा अंबानी परिवार का घर, कुछ इस तरह के अंदाज में नजर आई Nita Ambani संग Radhika Merchant

देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की फैमिली हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में है। ऐसा कोई त्यौहार नहीं होता जब अंबानी परिवार लाइमलाइट में ना रहे।

ambani navratri celebrations traditional look nita ambani radhika merchant isha ambani

नवरात्रि सेलिब्रेशन की बात हो और अंबानी परिवार ( Ambani Navratri Celebration) की चर्चा ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। चाहे कोई भी त्यौहार हो, हर फेस्टिवल में पूरे अंबानी परिवार का लुक देखने वाला होता है।

हर जगह बस उनके स्टाइलिश और महंगे लुक की ही चर्चा होती है। इस बार नवरात्रि के इस खास पर्व में अंबानी परिवार ने पिंक, ऑरेंज और लाल रंग के कपड़ों का सिलेक्शन किया था।

अंबानी परिवार गरबा-डांडिया नाइट के लिए ईशा अंबानी के घर स्पॉट किए गए हैं। सभी का ट्रेडिशनल लुक देखकर हर कोई उनके स्टाइल की चर्चा कर रहा है।

मुकेश अंबानी संग ईशा अंबानी ने दिए पोज (Isha Ambani Look On Navratri 2023)

mukesh ambani with isha ambani on navratri

हर बार की तरह इस बार भी मुकेश अंबानी अपनी प्यारी प्रिंसेस ईशा अंबानी (Isha Ambani Look On Shardiya Navratri 20230 के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। पिता और बेटी के बीच इस खास बॉन्ड को तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

साथ ही, इस खास मौके पर ईशा अंबानी पिंक और ऑरेंज कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Look on Navratri 2023) भी लाइट पिंक कलर के कुर्ते के साथ हाफ क्रीम कलर की जैकेट (बास्केट) में नजर आए। (नीता अंबानी के हैं 5 महंगे शौक)

इसे भी पढ़ें-मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी

नीता अंबानी (Nita Ambani Look On Navratri 2023)

नीता अंबानी ने नवरात्रि सेलिब्रेशन (Nita Ambani Navratri Celebration) के लिए पिंक कलर के लहंगे का सिलेक्शन किया था। लंहगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पिंक कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना था।

नीता अंबानी (Nita Ambani Navratri Look) हमेशा की तरह नवरात्रि के इस पर्व में भी सबसे हट कर लग रही थी। वह गाड़ी से उतर कर कैमरे के सामने हाथ जोड़कर पोज देते हुए भी नजर आई।

बेहद खूबसूरत लग रही थी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant look On Navratri 2023)

radhikha merchant on navratri

अब अंबानी परिवार की बात हुई है, तो उसमें राधिका मर्चेंट (Radhika merchant Navratri Look) का नाम तो लिया ही जाएगा। अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू नवरात्रि सेलिब्रेशन में लाल कलर के लहंगे में नजर आई। उनका लुक देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती पर कायल हो गया है।

इसे भी पढ़ें-मां नीता अंबानी के अलावा अनंत अंबानी के 108 किलो वजन घटाने के पीछे था इस trainer का हाथ

आकाश अंबानी ने पैपराजी को किया हैलो (Akash Ambani Look On Navratri 2023)

akash ambani on navratri

इसके सिवा अंबानी परिवार के घर हुए नवरात्रि सेलिब्रेशन से आकाश अंबानी (Akash Ambani Navratri Look) का भी लुक सामने आया है। उन्होंने माता के इस खास पर्व में ऑरेंज कलर के कपड़ों का सिलेक्शन किया था, इसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे। हाथ हिलाकर उन्होंने मीडिया को हैलो भी किया।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।Image Credit- Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP