Home Interior Tips: दीवारों को क्लासी लुक देने के लिए अपनाएं ये अमेजिंग तरीके

Wall Decoration Idea: अगर आप अपने घर की दीवारों को यूनिक और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो आप नीचे बताएं गए आसान तरीकों को अपना सकती हैं। 

art work

Decoration Idea: घर के बाहर के लुक को बेहतर बनाने से लेकर लोग घर की दीवारों पर भी काफी खर्च करते हैं। लेकिन दीवार पर आने वाली सीलन की वजह दीवारों पर कराया गया वर्क बेकार होकर निकल जाता है। वहीं कई बार दीवारें गंदी होने की वजह या फिर होल या दरारों की वजह से घर की सुंदरता में कमी आ जाती है। इसे सही करने के लिए लोग होम रिनोवेशन या फिर वॉल पेंट करवाते हैं। लेकिन इस काम को बार-बार करा पाना मुश्किल है। ऐसे में लोग इस समस्या से बचने के लिए आसान उपाय खोजते हैं। इस परेशानी से निकलने का सबसे आसान रास्ता दीवारों को कवर-अप करना है। अगर आप भी दीवारों को कवर अप करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक नहीं बल्कि कई अमेजिंग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने कमरे को क्लासी लुक दे सकती हैं।

इंटीरियर थीम पर करें वॉलपेपर का इस्तेमाल

wallpaper work

आज के समय में लोग अपनी दीवारों को अच्छा लुक देने के लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने घर की खराब दीवारों से परेशान हो गई हैं तो आप वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने कमरे (कमरे को प्लांट्स से सजाएं) के इंटीरियर थीम के हिसाब से वॉलपेपर सेलेक्ट करें। यह आपके कमरे को एक अलग लुक देगा।

मिरर वर्क का कर सकती हैं इस्तेमाल

mirror work

अगर आप दीवारों को कुछ हटके लुक देना चाहती हैं, तो ऐसे में मिरर वर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप फ्रेमलेस बिग साइज मिरर को दीवार पर लगवा सकती हैं। इस लुक से आपका कमरा बड़ा और खूबसूरत दिखेगा। कमरे में लगे मिरर स्पेस के बड़े होने का इल्युजन क्रिएट करते हैं। (इंटीरियर लुक को बेहतर बनाने के लिए)

पर्दों को करें इस्तेमाल

use colourful curtain

अगर आप कम पैसे में कमरे को क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कम बजट में पर्दों को खरीद कर दीवार को कवर अप कर सकती हैं। पर्दे कमरे को अलग और यूनिक बनाते हैं। आप अपने रूम के कलर के हिसाब से पर्दे का सिलेक्शन करें। बाजार में एक से बढ़कर एक पर्दे आपको मिल जाएंगे।

दीवारों पर करें आर्टवर्क का इस्तेमाल

अगर आप अपने घर की दीवारों को अपने हिसाब से डेकोरेट करना चाहती हैं, तो फ्रेम्ड आर्टवर्क का इस्तेमाल करें। आप अलग-अलग डिजाइन वाले आर्ट पीस को अपने घर की दीवारों पर लगाकर लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Lockdown Challenge: कम खर्च में घर पर रखे सामान से बनाएं ये 21 DIY हैंड क्राफ्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP