herzindagi
substitutes of dishwashing soap

अगर घर में नहीं है बर्तन धोने का साबुन तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से बर्तन धो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-02-23, 13:59 IST

बर्तन धोना काफी मुश्किल काम होता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि हम में से ज्यादातर लोगों को बर्तन धोना पसंद भी नहीं होता है और मान लें कि आपको घर के बर्तन धोने हैं ऐसे में बर्तन धोने वाला साबुन या डिटर्जेंट खत्म हो जाए तो फिर आपको जरूर गुस्सा आएगा और हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता है कि मार्केट आपके घर से पास हो। या हो सकता है कि किसी का बाजार जाने का मन न हो तो बर्तन गंदे ही रह जाते हैं और फिर बाद में उन्हें धोने का मन भी नहीं करता है।

लेकिन, अगर आपके साथ ऐसा हो चुका है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आप बर्तन धोने का साबुन न होने पर भी घर में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से बर्तन धो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल कर गंदे बर्तन धो सकती हैं।

पहले करें ये काम

cleaning tips in hindi ()

बर्तन धोने से पहले आपको हमेशा उन बर्तनों को अलग करके रखना चाहिए जो ज्यादा गंदे हैं। ऐसा करने से आपको बाद में बर्तन धोने में आसानी होगी। इसके अलावा बर्तन में छोड़े गए किसी भी खाने को पहले से ही अलग कर दें ताकि आप जल्दी और एक ही वॉश से बर्तन धो पाएं।

बेकिंग सोडा आएगा काम

baking soda for dishesh

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की ज्यादातर चीजों को साफ करने के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेकिंग सोडा में जेंटल एब्रेसिव गुण पाए जाते हैं। यही नहीं बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से बदबू भी दूर हो जाती है। अगर आपके पास बर्तन धोने का साबुन या लिक्विड डिटर्जेंट खत्म हो जाता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए इसका सॉल्यूशन लेकर आए हैं। आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बर्तनों को धोने के लिए कर सकती हैं। बस एक कप में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर इससे बर्तन धो लें। न केवल बेकिंग सोडा से गंदे बर्तन साफ हो जाएंगे बल्कि इससे बदबू भी दूर हो जाएगी।

नींबू के रस से मिलेगा फायदा

lemon ()

नींबू एक ऐसी चीज है जो हर घर में आसानी से मिल जाएगी। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर घर की साफ -सफाई तक नींबू का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। ऐसे में आप बर्तन धोने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि विनेगर की ही तरह नींबू के रस (नींबू से इस तरह करें क्लीनिंग) में भी माइल्ड एसिड होता है। जिसके इस्तेमाल से बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। गंदे बर्तन धोने के लिए आधा कप नींबू के रस का इस्तेमाल करें। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि नींबू के रस को छान लें ताकि इसका गूदा बर्तनों पर न लगे।

डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर

white vinegar

डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर में एसिड होता है जो किसी भी प्रकार की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। अगर आप चाहती हैं कि बर्तन आसानी से और एक ही वॉश में साफ हो जाएं तो इसके लिए आप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आधा कप व्हाइट विनेगर लें और इससे फटाफट बर्तन धो लें।

इसे भी पढ़ें:जानिये क्यों नहीं धोना चाहिए इन चीज़ों को बर्तन के साबुन से

वॉशिंग सोडा का करें इस्तेमाल

वॉशिंग सोडा को अच्छा क्लीनिंग एजेंट माना जाता है जिस कारण से इसका इस्तेमाल घर की सफाई में भी किया जा सकता है। ऐसे में अगर आपके पास बर्तन धोने वाला साबुन खत्म हो गया है तो आप वॉशिंग सोडा का भी उपयोग कर सकती हैं। वॉशिंग सोडा से आसानी से गंदे बर्तनों को साफ किया जाता है। बस एक कप वॉशिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिला लें और इसका इस्तेमाल बर्तन को धोने के लिए करें।

इसे भी पढ़ें:बेबी पाउडर से करें घर की 5 मुश्किलें आसान

DIY डिटर्जेंट पाउडर

detergent powder

आप चाहें तो घर पर बड़ी आसानी से बर्तन धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और फिर आप इसका इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है बर्तन धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर।

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप बोरेक्स
  • 1 कप वॉशिंग सोडा
  • 1/2 कप पाउडर साइट्रिक एसिड
  • 1/2 कप कोषेर नमक
  • प्लास्टिक स्टोरेज कंटेनर

बनाने का तरीका

  • एक बाउल लें और उसमें 1 कप बोरेक्स,1 कप वॉशिंग सोडा,1/2 कप पाउडर साइट्रिक एसिड और 1/2 कप कोषेर नमक डालें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और फिर एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • अब आप घर पर बनें इस डिटर्जेंट (घर पर बनाएं डिटर्जेंट पाउडर) का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए कर सकती हैं।

डिटर्जेंट टैबलेट बनाएं

detergent tablets

क्या आप जानती हैं कि टैबलेट की मदद से भी आप बड़ी आसानी से बर्तन धो सकती हैं? शायद नहीं लेकिन बाजार में काफी महंगे डिशवॉशिंग टैबलेट मिलते हैं जिन्हें हर बार खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप बाजार से महंगे टैबलेट खरीदने की बजाय इसे घर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं टैबलेट बनाने का तरीका।

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप वॉशिंग सोडा
  • 1 कप कोषेर नमक
  • 1 कप बेकिंग सोडा
  • 3/4 कप नींबू का रस
  • आइस ट्रे
  • एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर

बनाने का तरीका

  • डिटर्जेंट टैबलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में वॉशिंग सोडा, कोषेर नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं और इसके बाद नींबू का रस मिला लें।
  • फिर सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब आइस क्यूब ट्रे में डिटर्जेंट का मिश्रण डालें और फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • कुछ समय बाद आप पाएंगी कि डिटर्जेंट पाउडर ने टैबलेट की शेप ले ली है।
  • इसके बाद इन टैबलेट्स को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

cleaning tips ()

  • आपको घर में बने डिटर्जेंट को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
  • किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले गलव्स पहनना न भूलें।
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको किसी चीज से कोई एलर्जी तो नहीं है।
  • बेकिंग सोडा से लेकर नींबू तक हर चीज का पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.Com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।