साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। लड़कियां उनके डांस और एक्टिंग की काफी दीवानी हैं। उन्होंने साउथ के कई टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है, और लगभग सभी के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने स्नेहा रेड्डी से शादी की है, जो हैदराबाद के बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बता दें कि अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी भले ही अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं, लेकिन अपने प्यार को मुकम्मल बनाने के लिए उन्हे काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिसकी तस्वीरें अल्लू अर्जुन अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर शेयर करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम को देखें तो कह सकते हैं कि एक्टर एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। यही नहीं वह पत्नी की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते। वहीं उन्हें जब भी वक्त मिलता वो अक्सर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस सुपरस्टार की अनोखी लव लाइफ के बारे में जानते हैं-
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की पहली बार मुलाकात एक शादी में हुई थी। दरअसल, अल्लू अर्जुन अपने दोस्त की शादी यूएस अटेंड करने गए थे, जहां स्नेहा रेड्डी भी आई हुई थी। शादी में अल्लू अर्जुन के दोस्त ने उनकी मुलाकात स्नेहा से करवाई। स्नेहा को देखते ही अल्लू अर्जुन को पहली नजर में उनसे प्यार हो गया। शादी में दोनों ने थोड़ी देर तक बातचीत की। इसके बाद दोनों की बातचीत नहीं हुई। शादी से आने के बाद भी अल्लू अर्जुन अपने दिल से स्नेहा के ख्यालों को निकाल नहीं पा रहे थे। ऐसे में उनके दोस्त ने उन्हें मैसेज करने के लिए फोर्स किया। फ्रेंड्स के बहुत बोलने पर अल्लू अर्जुन ने उन्हें मैसेज किया, जिसके बाद स्नेहा ने भी उन्हें रिप्लाई किया। स्नेहा के मैसेज को देखने के बाद अल्लू अर्जुन काफी सरप्राइज हुएं। इस तरह दोनों की बातचीत शुरू हुई। काफी दिनों तक बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। एक बार मिलने के बाद दोनों बार-बार मिलने लगे, जिसकी वजह से दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी बढ़ी।
इसे भी पढ़ें:Birthday Special: पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान के बारे में कितना जानती हैं आप ?
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। दोनों कुछ साल तक ऐसे ही डेट करते रहें, लेकिन एक दिन अल्लू अर्जुन के पिता ने उन्हें पकड़ लिया। उस वक्त अल्लू अर्जुन को सच्चाई बताने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आया। उन्होंने अपने पिता के सामने यह स्वीकार किया कि वह स्नेहा को पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। बता दें कि स्नेहा बिजनेस मैन केसी शेखर की बेटी हैं। शुरुआत में दोनों के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन इस दौरान अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों के बॉन्डिंग को देखने के बाद उनके माता-पिता समझ गए थे और उनके रिश्ते को हां कर दिया।
इसे भी पढ़ें:सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ही नहीं इन 6 सेलिब्रिटीज कपल्स का भी हुआ था शॉकिंग तलाक
माता-पिता की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड और शामिल हुए थे। वहीं सगाई के कुछ महीने बाद साल 2011 मार्च में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी। इस शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। बता दें कि हाल ही में दोनों की शादी को 10 साल पूरे हुए हैं, इस मौके पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ताजमहल विजिट किया था। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने ताजमहल के सामने कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाई है। सामने आई उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद आप उनकी बॉन्डिंग की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
उम्मीद है कि आपको अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।