Akshaya Tritiya 2023 Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का पर्व

Akshaya Tritiya 2023 Horoscope: अक्षय तृतीया का पर्व सनातन धर्म के लिए विशेष माना जाता है। आइए जानें इस साल यह पर्व सभी राशियों के जीवन के लिए क्या बदलाव लेकर आएगा और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। 

 
akshaya tritiya  horoscope for all

अक्षय तृतीया हिन्दुओं का ऐसा पर्व है जिसमें मुख्य रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा का विधान है। यह पर्व सभी के लिए बहुत ख़ास होता है और इसमें खरीदारी करना भी प्रमुख माना जाता है।

मुख्य रूप से इस दिन सोने के सामान की खरीदारी की जाती है। इस साल यह पर्व 22 अप्रैल को मनाया जाएगा और यह दिन सभी राशियों के लिए अलग हो सकता है। यह दिन अगर किसी राशि के लोगों के लिए शुभ होगा तो कुछ राशियों के लोगों को कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

लेकिन सभी राशियों के लिए समय उत्तम है और उन्हें कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें अक्षय तृतीया के राशिफल के बारे में।

मेष राशि

aries horoscope for akshaya tritiya

मेष राशि वालो के लिए अक्षय तृतीया का पर्व ख़ास है। इस राशि के लिए पंचग्रही योग बन रहा है जिससे आपके जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। यदि आप इस दिन दान-पुण्य करेंगे तो आपके लिए ज्यादा फलदायी हो सकता है। अगर अक्षय तृतीया पर मेष राशि वाले दान करें तो उन्हें विशेष लाभ होगा। आपके जीवन में तरक्की के योग हैं और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Akshaya Tritiya 2023 Kab Hai: कब है अक्षय तृतीया? जानें तिथि, महत्व और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी अक्षय तृतीया का पंचग्रही योग बहुत शुभ परिणाम देगा। आपको सकारात्मक लाभ होंगे और आपकी कुंडली में बनने वाला राजयोग आपकी किस्मत बदल सकता है। आपको मान सम्मान मिलेगा और नौकरी में भी सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका आप बखूबी निर्वहन करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और धन के योग बनेंगे।

मिथुन राशि

akshaya tritiya horoscope gemini zodiac

अक्षय तृतीया के दिन से आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं और यह समय व्यापार के लिए भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस दिन यदि आप सोने और चांदी के गहने खरीदेंगे तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और कोई बड़ा लाभ मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Akshaya Tritiya Wishes & Quotes in Hindi: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के रुके हुए काम बनेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

virgo zodiac akshaya tritiya horoscope

कन्या राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ हो सकता है। आपके सभी निर्णय सही होंगे जिनका आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको धन लाभ भी हो सकता है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लेकिन आपको पैसों का खर्च सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए अक्षय तृतीया का पर्व मिले -जुले परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस दिन आप दान-पुण्य करें जिससे आपको विशेष लाभ हो सकता है। आपके लिए नौकरी में प्रमोशन के साथ नई नौकरी के योग भी प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये अक्षय तृतीया (अक्षय तृतीया के उपाय )का पर्व शुभ होगा। आपके लिए पंचग्रही योग बहुत लाभकारी हो सकता है। आपको करियर में सफलता मिलेगी और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपको धन की भी विशेष प्राप्ति हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। इस दिन आप दान अवश्य करें आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए अक्षय तृतीया का पर्व बहुत शुभ है और उनकी साढ़े साती ख़त्म हो रही है। आपकी राशि के लिए पंचग्रही योग फायदेमंद हो सकता है। कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। आपके कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जिससे आपको फायदा मिलेगा।

मकर राशि

capricorn zodiac akshaya tritiya horoscope

मकर राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का पर्व बहुत शुभ होगा। कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण बना रहेगा जिससे आप तरक्की करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इस दिन यदि आप दान-पुण्य करेंगे तो आपके व्यापार और नौकरी के लिए बहुत शुभ हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया फलदायी साबित हो सकती है। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी और यह पर्व आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है और आपकी इस दौरान सफलता पाने में मदद मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया के दिन बहुत शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं और जो लोग पहले से नौकरी में हैं उन्हें कोई नई नौकरी मिल सकती है जो आपके लिए लाभदायक हो सकती है। यह समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए भी शुभ अवसर प्रदान करेगा और आपको सफलता मिल सकती है।

सभी राशियों के लिए समय बहुत अनुकूल है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। आप भी अपने राशिफल के अनुसार अक्षय तृतीया के पर्व को विशेष बना सकते हैं और आगे की योजनाएं तय कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP