herzindagi
akash ambani shloka mehta entry

दुल्हन श्लोका और दूल्हा आकाश की एंट्री देखिए, शादी में शामिल मेहमान देखते रह गए

दुल्हन श्लोका मेहता और दूल्हा आकाश अंबानी की एंट्री इस अंदाज में हुई कि इस रॉयल वेडिंग में शामिल मेहमान देखते रह गए। 
Editorial
Updated:- 2019-03-10, 17:43 IST

दुल्हन श्लोका मेहता और दूल्हा आकाश अंबानी की एंट्री इस अंदाज में हुई कि इस रॉयल वेडिंग में शामिल मेहमान देखते रह गए। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने आज से पहले देखी हो। इसके साथ ही इस आलीशान वेडिंग में ऐसा बहुत कुछ था जो शायद ही आपको किसी और अमीर हस्ती की शादी में नजर आए। मुकेश और नीता अंबानी का यह फोटो ये बताने के लिए काफी है कि वो बेटे आकाश की शादी को लेकर कितने खुश हैं। आकाश अंबानी की बारात में उनके पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी डांस करते नजर आए।

दुल्हन श्लोका मेहता की एंट्री 

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। सभी लोग श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक की तारीफें कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) onMar 9, 2019 at 8:01pm PST

 

जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू की बात हो और जब दुल्हन के पिता देश के सबसे बड़े डायमंड बिजनेसमैन हों तो फिर आप बेस्ट से भी बेस्ट की कल्पना कर सकते हैं। ईशा अंबानी के ब्राइडल लुक के बाद सभी लोगों की नजरें श्लोका मेहता के ब्राइडल लुक पर थी और श्लोका का ब्राइडल लुक सभी को बेहद पसंद आया। 

akash ambani shloka mehta entry

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)

दूल्हा आकाश अंबानी की एंट्री 

आकाश अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी का हाथ पकड़कर एंट्री ली। इस एंट्री को शादी में शामिल तमाम मेहमान देखते रह गए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) onMar 9, 2019 at 8:03pm PST

बता दें कि आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दूल्हेराजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया। 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश-श्लोका वेडिंग में देखिए पूरा अंबानी परिवार, दामाद आनंद और बेटी ईशा नजर आए हर जगह

akash ambani shloka mehta entry

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)

आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे। 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश-श्लोका वेडिंग में देखिए पूरा अंबानी परिवार, दामाद आनंद और बेटी ईशा नजर आए हर जगह

ईशा अंबानी अपने भाई आकाश की शादी में हर जगह दिखाई दी। नीता अंबानी अपने बेटे आकाश की शादी से जुड़ी जितनी भी रस्में कर रही थीं उस दौरान ईशा अंबानी उनके संग नजर आईं। अंबानी परिवार के दामाद आनंद पिरामल भी ईशा संग दिखाई दिए। 

 

बानी परिवार ने आकाश अंबानी की शादी में फूलों की सजावट में कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई। शादी से पहले आकाश और श्लोका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में हुआ था। ये फंक्शन 4 दिन तक चला था। इसके लिए स्विट्जरलैंड में ‘अकु स्टोल द श्लो’ नाम से वंडर लैंड बनवाया गया था। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।