बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 वह इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। 13 अगस्त को उनका जन्म दिन होता है। बेशक श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं मगर, बॉलीवुड फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए रोल हमेशा अमर रहेंगे और सदियों तक उन रोल्स के जरिए श्रीदेवी भी अमर बनी रहेंगी। श्रीदेवी ने अपनी लाइफटाइम में कितने डायनमिक रोल्स प्ले किए हैं यह बात सभी जानते हैं। महिला कितने स्भाव की हो सकती हैं उन सभी को श्रीदेवी द्वारा विभिन्न फिल्मों में निभाए गए रोल्स में देखा जा सकता है। श्रीदेवी ने महिलाओं के पॉजिटिव से लेकर निगेटिव एटीट्यूट तक सभी को कैमरे के सामने अपने अभिनय से जिया है। उन्होंने महिलाओं के इतने सारे चरित्र निभाए हैं कि असल जिंदगी में भी महिलाएं चाहें तो अपनी राशि के मुताबिक यह जान सकती हैं कि श्रीदेवी द्वारा निभाए गए रोल्स में वो खुद को कैसे फिट कर सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए आपका Zodiac sign आपकी कौन सही वीकनेस को करता है उजागर
अगर आपकी राशि Aries है तो आपका नेचर बॉसी हो सकता है। आप इंडिपेंडेंट ख्यालातों वाली महिला हैं। कोई आप पर कंट्रोल करे यह आपको कभी स्वीकार नहीं होता । भले ही आप दूसरों की लाइफ को कंट्रोल कर ले मगर किसी और को आप इतनी आजादी कभी नहीं देतीं कि वे आपकी जिंदगी में दखल करें। आप थोड़ी डॉमिनेटिंग भी हो सकती हैं। अगर डॉमिनेट नहीं भी करती हैं तब भी खुद को एक दम दूसरे की बराबरी पर रखती हैं। आप पर फिल्म लाडला में श्रीदेवी द्वारा निभाया गया एक डॉमिनेटिंग महिला का रोल एकदम फिट बैठता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 जोडिएक साइन वाली महिलाओं को अजीब अजीब Risk लेने की होती है आदत
Taurus राशि की महिलाओं में खुद को हर वक्त स्पेशल फील कराने का लालच होता है। ये महिलाएं उन लोगों को ही अपने आसपास फटकने देती हैं जो उन्हें पूरा अटेंशन दें। इन महिलाओं की यह भी खासियत होती है कि यह अपने आसपास के लोगों को अपनी प्रेजेंस का बार बार ध्यान कराती रहती हैं। निगेटिव वाइव्स देने वाले लोगों से यह महिलाएं हमेशा दूर रहती हैं। हां, इस राशि की महिलाएं खुद तो दूसरों का अटेंशन चाहती हैं मगर खुद किसी को अटेंशन नहीं देतीं। इस राशि की महिलाओं पर लम्हें की चुलबुली श्रीदेवी का रोल खूब जचेगा। श्रीदेवी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानें
इस राशि की महिलाएं मस्तमौला स्वभाव की होती हैं। लड़ने झगड़ने में उन्हें इंट्रेस्ट नहीं होता। मजेदार बात तो यह है कि इस राशि की महिलाओं को जिस काम में इंट्रेस्ट होता है वह वही करती हैं और कभी कभी अपने से विपरीत स्वभाव वाले से भी उनकी पट जाती हैं। हां, मगर सामने वाला उन्हें किसी भी तरह दुख तकलीफ न पहुंचाए,तो वह उसकी अच्छी दोस्त भी बन सकती हैं। फिल्म इंगलिश विंगलिश में श्रीदेवी का रोल कुछ ऐसा ही था। वह मस्तमौला थीं उन्हें जो बालना होता था वो बोल देती थीं। श्रीदेवी को याद करने के लिए उनकी ये 5 फिल्में बेस्ट हो सकती हैं
इस राशि की महिलाएं बेहद भरोसेमंद होती हैं। हालाकि वे खुद जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती हैं मगर जब उन्हें किसी पर भरोसा हो जाए तो वह पूरी तरह से उसका साथ देती हैं। इतना ही नहीं राशि कि महिलाएं बेहद सेंसेटिव नेचर की होती हैं और भूल से भी किसी का दिल दुखाने का इरादा नहीं रखतीं। फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने भी एक ऐसी ही महिला का रोल प्ले किया था। उन्होंने न तो अपने पूर्व प्रेमी को किसी धोके में रखा न ही अपने मंगेतर से कुछ छुपाया। श्रीदेवी से जुड़े इन 10 दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए
इस राशि की महिलाएं बातों में कम और काम पर ज्यादा विश्वास रखती हैं। इस वजह से कई लोग उन्हें ईगोइस्ट भी समझते हैं मगर वास्तव में ऐसा नहीं होता। यह महिलाएं अपने काम को परफेक्शन के साथ करने में विश्वास रखती है इसलिए उनका फोकस भी वहीं होता है। फिल्म चालबाज में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाए थे मगर एक रोल में उन्होंने खुद को परफैक्शस्टि साबित करा था। वह अपने का काम पर ही फोकस करती हैं और इस तरह वह फिल्म के अंत में अपनी बहन को बचाने में कामयाब हो पाती हैं।
इस जोडिएक साइन वाली महिलाओं को वही लोग पसंद आते हैं जो उनके जैसे ही होते हैं। ज्यादातर इस राशि की महिलाएं शांत स्वभाव की और इंटेलीजेंट होती हैं। ऐसी महिलाओं को वही लोग ज्यादा पसंद आते हैं जो कम बात करें और लॉजिकल बात करें। ऐसी महिलाओं पर श्रीदेवी की फिल्म मॉम में निभाया रोल बहुत सूट करता है।
Libra को किसी भी तरह का बवाल लाइफ नहीं पसंद है। अगर उनके रास्ते में कोई पत्थर भी आजाता है तो वे उससे टकराए बिना बच कर निकलना पसंद करती हैं। Libra की लाइफ बेहद सिंपल होती है। उन्हें दूसरों से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता है बस लोग उतना काम कर दें जितनी उनकी जिम्मेदारी है। ऐसी महिलाओं के लिए फिल्म सदमा की भोलीभाली श्रीदेवी का रोल परफेक्ट है।
इस राशि की महिलाएं मूडी होती हैं मगर वो जिस काम की जिम्मेदारी लेती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। ऐसी महिलाओं जलन भी बहुत जल्दी होती है। यहां तक कि उन्हें अपने साथ काम करने वालों अपने दोस्तों सभी से जलन हो जाती है। लाडला में श्रीदेवी का रोल भी कुछ ऐसा ही था। इसलिए इस राशि की महिलाओं पर उनका यह रोल एक दम फिट बैठता है।
इस राशि की महिलाओं के लिए दो बातों को समझना बेहद जरूरी है। पहला कि वे एवेंचरस होती हैं दसूरा इंडिपेंडेंट होती हैं। रोक टोक उन्हें पसंद नहीं। इससे भी बढ़कर Sagittarius महिलाओं को कमिटमेंट देने में बड़ी दिक्कत होती है। वह ज्यादा देर तक एक बात पर नहीं टिक पातीं इस लिए वादा करने से पीछे हट जाती हैं। अगर आप ऐसी हैं तो आप पर फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में श्रीदेवी द्वारा निभाया गया रोल फिट बैठता है।
इस जोडिएक साइन वाली महिलाएं पूरी तरह से निगेटिव थॉट्स रखने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं कभी भी पॉजिटिव नहीं सोच पाती। अच्छी बातों में भी उन्हें कुछ न कुछ बुरा दिख ही जाता है। मगर इन्हें थोड़ा सा सपोर्ट मिलता है तो यह महिलाएं बहुत आगे चाली जाती हैं।
अगर आप ऐसी हैं तो श्रीदेवी का इंग्लिश विंग्लिश फिल्म का रोल आप पर फिट बैठता है।
अगर आपकी राशि Aquarius है तो सिंपल लाइफ तो आपको बिलकुल भी पंसद नहीं हो सकती। लाइफ में जब तक एडवेंचर न हो तब तक Aquarius को मजा ही नहीं आता है। उन्हें हमेशा वो काम करने में अच्छा लगता है जो सबसे कठिन हो। ऐसी महिलाओं के लिए फिल्म चालबाज में श्रीदेवी के द्वारा निभाया गया रोल पूरी तरफ फिट बैठता है।
इस राशि कि महिलाएं पूरे टाइम फैंटेसी में खोइ रहती हैं। यह महिलाएं जो सोचती हैं वैसा कभी कर नहीं पाती हैं। रोमांस के मामले में भी इनसे बड़ा होपलेस और कोई नहीं हो सकता। फिल्म चालबाज में सीधी साधी श्रीदेवी वाला रोल ही आप पर सूट करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।