इस बात में कोई शक नहीं कि हर कोई यह जानना चाहता है कि भविष्य में क्या होने वाला है इसके लिए लोग अपनी कुंडली दिखवाते हैं हाथ की रेखाओं की चाल को समझना चाहते हैं और कई बार तो जब इन सबसे बात नहीं बनती तो अपने जोडिएक साइन के अकॉर्डिंग काम करने लगते हैं। महिलाओं में भी इस चीज का काफी क्रेज होता है। खासतौर पर अपनी पर्सनालिटी के बारे में जानने का और लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं इस बात को जानने का उत्साह महिलाओं में बहुत होता है। अगर आप को भी अपने बारे में कुछ जानना है तो हम आपको बता दें कि इन सबके अलावा आप अपने पैरों के के शेप को देख कर भी अपने बारे में में बहुत कुछ जान सकती हैं। हर किसी के पैरा का शेप अलग होता है और हर शेप के अनुसार व्यक्ति का चरित्र भी अलग होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके पैर के हिसाब से आपका चरित्र कैसा होगा।
Read More: आपके होंठों का शेप बताएगा कि कैसी होगी आपके पार्टनर की पर्सनालिटी
जिन महिलाओं के पैर का आकार ऐसा होता है उन महिलाओं का स्वभाव बेहद रॉयल होता है। ऐसी महिलाएं स्वभाव से फ्रेंडली होती हैं और सख्त पर्सनालिटी वालों को आसानी से टेकल कर पाती हैं। इसके अलावा इन महिलाओं को खुद को पैंपर करना भी बहुत पसंद होता है।
Read More: बालों से पता लगाएं कि कौन सी महिला का कैसा होता है स्वभाव
इस शेप के पैरों में अंगूठा और अंगूठे के साथ वाली दो उंगलिया एक हाइट की होती हैं और बाकी की दो उंगलियां डिसेंडिंग ऑर्डर में होती हैं। अगर आपके पैर का आकार ऐसा है तो आप एक संतुलित विचारों वाली महिला हैं। आपको एडवेंचर करना बहुत पसंद है और नए कलचर और लोगों के साथ घुलने मिलने में आपको कभी कोई समस्या नहीं होती है। संतुलित व्यवहार के साथ ही आपका बॉडी शेप भी काफी बैलेंस्ड होता है और आप काफी खूबसूरत पर्सनालिटी वाली होती हैं।
इस तरह के शेप को फ्लेम फुट और फायर फुट कहा जाता है। इसमें पैरों की उंगली का आकार बिल्कुल आग की लपटों जैसा होता है। इस तरह के पैर के शेप में जहां अंगूठे के बगल वाली उंगली सबसे बड़ी होती है वहीं आखरी की तीन उंगलियां डिसेंडिंग ऑर्डर में होती हैं। जिस महिला के पैर का आकार ऐसा होता है, वह स्पोर्टी और लीडरशिप क्वालिटी की होती हैं। अपने काम को परफेक्शन के साथ करने के लिए कई बार ये महिलाएं स्ट्रेस भी लेलेती हैं। इस तरह के पैर के शेप वाली महिलाओं को पता होता है कि उन्हें कब क्या करना है। अपने काम से वे सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ऐसी महिलाएं फन लविंग और हिप एन हैपनिंग होती हैं।
इस तरह के पैर का शेप बड़ा होता है और इस शेप में सारी उंगलियां एक ही लैंथ की होती हैं। इस शेप के पैर जिस भी महिला के होते हैं उनका स्वभाव काफी शांत होता है। वह गंभीर होती हैं और कभी भी झगड़ा करने में विश्वास नहीं रखतीं। ऐसी महिलाएं काफी पेशेंस रखती हैं और चीजों को रिजॉल्व करने की कोशिश करती हैं। ऐसी महिलाओं पर आसानी से विश्वास भी किया जा सकता है क्योंकि ये बेहद इमानदार होती हैं।
इस तरह के पैर Egyptian Toe की तरह होते हैं। मगर इनका साइज उनसे छोटा होता है। ऐसे आकार के पैरों वाली महिलाओं के स्वभाव की बात करें तो ऐसी महिलाएं लड़ने झगड़ने से बचती हैं और किसी भी बात पर बहस नहीं करतीं। ज्यादातर ऐसी महिलाएं अपने काम से ही मतलब रखती हैं।
इस तरह के पैरों वाली महिलाएं घुमक्कड़ होती हैं। इन्हें घूमना इतना पसंद होता है कि कई बार बिना प्लान्स के भी ये महिलाएं घूमने निकल जाती हैं। इन महिलाओं के पैरों की उंगलियां भी फैली हुई होती हैं। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं बेहद खुले विचारों की होती हैं और किसी की खराब बातों को भी दिल से नहीं लगातीं।
इस तरह के पैर वाली महिलाएं बेहद खुले विचारों की होती हैं और इन्हें किसी भी तरह की रोकटोक पसंद नहीं होती है। इनको भीड़ में रहना भी ज्यादा पसंद नहीं होता और ऐसी महिलाएं अपनी बात को दूसरों के सामने अच्छे से रखना जानती हैं। इन महिलाओं के पैर का शेप बहुत अच्छा होता है। इनकी उंगलियां डिसेंडिंग ऑर्डर में होती हैं और अंगूठे से थोड़ा दूर होती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।